वाराणसी। यूपी चुनाव समीप है जिसके वजह से वाराणसी में नेताओं का ताता अब लगा हुआ है और राजनेताओं के आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चरम पर है। इसी क्रम में वाराणसी दौरे पर उद्योग विकास मंत्री सतीश महाना ने बिना नाम लिए सपा पर निशाना साधा। कहा जिस तरह से पूर्वांचल की बात होती है तो पहले इटावा में एक परिवार कई बार से सरकार में रहे जिनका भये इण्डस्ट्री के मन में होता था इण्डस्ट्री को यह लगाना चाहिए की सरकार उनके लिए है, उनके समन्वय के लिए है और उनकी सुरक्षा के लिए है जो की इण्डस्ट्री पूर्व की सरकार में खुद को सुरक्षित नहीं मानती थीं। उन्होंने कहा की उत्तरप्रदेश में covid काल में भी इतना इन्वेस्टमेंट आया जितना की दूसरे राज्यों में नहीं हुआ।
अपने पार्टी की वाह वाही करते वह यहीं नहीं थकें उन्होंने कहा की विगत सरकार इण्डस्ट्री का बात तक नहीं करती थीं। उस समय बात सिर्फ अपहरण, लूट और भ्रष्टाचार पर होती थी। पर आज के समय में हमारी सरकार में इन अपराध और अपराधियों को ख़त्म करते हुए आज जीरो टोलेरेंस की बात की जाती है। बड़े बड़े नाम जिनके वजह से उत्तर प्रदेश की जनता डरती थी भय कहती थी आप देख सकते है की उनका आज क्या दुर्दशा हो रहा है। उन्होंने बताया की पहले वाराणसी गलियों का शहर होता था अब सड़को का शहर है। जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती थी। जो की यह विकास का कार्य हमारे माननीय प्रधान मंत्री जी की देन है। पहले महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित नहीं थीं आज के समय में महिलायें पूर्ण सुरक्षित है और बिना भये के अपने रोजगार पर जा सकती है।