ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

शारदा भवन में शलाका परीक्षा का आयोजन हुआ,प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 3, 2022


 
वाराणसी। शारदा भवन गणेशोत्सव का तीसरा दिन स्पर्धाओं के नाम रहा। प्रात: गणेश पूजन के उपरान्त दोपहर बाद शलाका परीक्षा का आयोजन किया गया जो केवल कनिष्ठ वर्ग में हुआ। व्याकरणशास्त्र में डा.शशिकांत द्विवेदी द्वारा संपादित अष्टाध्यायी के एक से तीन अध्याय तक व ज्योतिषशास्त्र में प्रो.रामचंद्र पाण्डेय द्वारा सम्पादित मुहूर्तचिंतामणिस्थ शुभाशुभप्रकरण मात्र से प्रश्न पूछा गया। जिसमें कुल 34 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विजयी छात्रों को पंडित गौरीनाथ पाठक एवं श्रीमती इंदिराबाई पाठक स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके बाद वरिष्ठ वर्ग हेतु व्याख्यान का आयोजन हुआ। जो केवल व्याकरण विषय पर था जिसमें कर्तृकर्मणों: कृति,भूवादयो धातव: , इकोगुणवृद्धि: सूत्रों पर निर्धारित था। जिसमें 42 छात्रों ने प्रतिभाग लिया। जिसकी कुल तय अवधि सात मिनट की थी। व्याख्यान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता को जगद्गुरु श्रीशिवकुमार शिवाचार्य महास्वामी रजत पदक प्रदान किया गया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में डा.अश्विनी कुमार पाण्डेय,डा.भावेश कुमार पाण्डेय,डा.रामलखन पाठक,डा. ब्रह्मचारी दिव्यस्वरूप व डा.राजेश त्रिपाठी रहे। इसके पूर्व संयोजिका स्मिता वी.पाठक ने अंगवस्त्र,स्मृति चिह्न व पुस्तक भेंट कर  सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन स्वपनील पाठक,कपिल पाठक व वरद पाठक ने किया। संचालन डा.विनोद राव पाठक ने व धन्यवाद ज्ञापन यादव राव पाठक ने दिया।         



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.