ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

"स्मृति ईरानी से पूछना चाहिए कि महंगाई के मुद्दे पर अब आपकी चूड़ी कहां गई"- ओमप्रकाश राजभर

Photo Source :

Posted On:Sunday, September 19, 2021

वाराणसी। शनिवार को स्मृति ईरानी के वाराणसी दौरे से वाराणसी के राजनैतिक मौसम में तेजी से बदलाव आया। जिसका असर से अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने वाराणसी में रविवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला।

ओमप्रकाश राजभर ने कंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी पर को तंज कसते हुए कहा कि आज से 7 साल पहले गैस सिलेंडर, प्याज और पेट्रोल का दाम चंद पैसे बढ़ता था तो स्मृति ईरानी धरने पर बैठ जाती थीं। खुद प्याज की माला पहन कर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ी भेंट करती थी। अब तो पेट्रोल, गैस सिलेंडर से लगभग सभी चाजों के दाम में आग लगी हुई है। अगर स्मृति ईरानी में हिम्मत और ईमानदार हैं तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महंगाई के मुद्दे पर चूड़ी भेंट करके दिखाएं। लेकिन, वह ऐसा नहीं कर पाएंगी। क्योंकि, यह सब दोहरी राजनीति करते हैं और सच का सामना करने से घबराते हैं।

ओमप्रकाश राजभर ने कह कि स्मृति ईरानी से पूछना चाहिए कि महंगाई के मुद्दे पर अब आपकी चूड़ी कहां गई। भाजपा को प्रबुद्ध लोगों की चिंता है, अबुद्ध लोगों की लड़ाई ओम प्रकाश राजभर लड़ रहा है। अबुद्ध लोगों में उत्तर प्रदेश की सभी जाति के वह लोग शामिल हैं, जो गरीब हैं और साधन विहीन हैं।

ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ, भ्रष्टाचार, ठगी और फ्रॉड भाजपा का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड है। प्रयागराज कुंभ से लेकर राम मंदिर तक भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार और घोटाला किया। इनकी रिपोर्ट कार्ड की हकीकत यह है कि इनके राज में पहली बार श्मशान से गांवों में लाशें गईं। अब तक गांवों से लाश श्मशान जाती थी।

ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि भाजपा के 150 विधायक उनके संपर्क में हैं। उचित समय और अवसर का इंतजार किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी का तो वह हश्र होगा कि इनके पास विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिलेंगे। चुनाव से पहले भाजपा का साथ 200 विधायक छोड़ देंगे।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा जब विधायक की बात दरोगा, एसपी या डीएम न सुने तो ऐसी पार्टी में रहने का क्या फायदा है। विधायक आखिरकार समाज की समस्या लेकर ही थानों और सरकारी कार्यालयों में जाता है। भाजपा सरकार में दरोगा अपने सिपाहियों को ट्रेनिंग देते हैं कि कैसे पैसा कमाना है और जनता को लूटना है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.