ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

जिला पंचायत सदस्य पद पर सपा समर्थित नीलम सोनकर विजयी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 15, 2021

वाराणसी, 15 जून 2021 | पंचायत उपचुनाव में सोमवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। चिरईगांव सेक्टर नंबर-4 से जिला पंचायत सदस्य सीट पर सपा समर्थित नीलम सोनकर विजयी हुईं। इसके अलावा ग्राम प्रधान की तीन सीटों में चिरईगांव ब्लाक के सिरिस्ती से कुसुम, पिंडरा के नंदापुर से प्रेमशीला व चोलापुर के छित्तमपुर से सपना सिंह ने जीत दर्ज की। ग्राम पंचायत सदस्यों के 207 रिक्त पदों का परिणाम भी घोषित किया गया।
 
जिला पंचायत सदस्य पद पर सपा समर्थित नीलम सोनकर ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए भाजपा समर्थित रामदुलारी देवी को 3098 मतों से पराजित किया। नीलम सोनकर को 4914 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी रामदुलारी देवी को 1816 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर सुभासपा प्रत्याशी गुंजन देवी ने 1660 प्राप्त किया। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे ब्लाकों पर शुरू हुई। ग्राम प्रधान पद के लिए चिरईगांव ब्लाक के सिरिस्ती में ग्राम प्रधान की सीट पर सर्वाधिक 990 वोट पाकर कुसुम ने बाजी मारी। प्रतिद्वंद्वी बिंदु सिर्फ 235 वोट पा सकीं। चोलापुर के छित्तमपुर में सपना सिंह सर्वाधिक 858 वोट पाकर विजयी रहीं। प्रतिद्वंद्वी शिल्पी 539 व लीलावती 505 वोट पा सकीं। इसी प्रकार पिंडरा के नंदापुर में प्रेमशीला 430 वोट पाकर विजयी रहीं। निकटतम प्रतिद्वंद्वी गीता देवी 412 वोट, चंदन 122 और निर्मला 281 वोट प्राप्त कर सकीं। मतगणना के लिए ब्लाकों पर सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। विजयी प्रत्याशियों को आरओ की ओर से प्रमाणपत्र जारी किया गया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.