ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

गोल्डेन कार्ड बनाए जाने हेतु 1 अगस्त से 14 अगस्त तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 28, 2022




 वाराणसी।  जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अध्यक्षता में आज जूम ऐप के माध्यम से जिला श्रम बन्धु एवं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में सहायक श्रमायुक्त, वाराणसी द्वारा अवगत कराया गया कि सचिव, उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से जनपद के 1,09,278 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराते हुये आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन - आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना के अन्तर्गत शत-प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये गये है,      जिसके संबंध जिलाधिकारी वाराणसी महोदय द्वारा दिनांक 01.08.2022 से 14.08.2022 तक विशेष अभियान चलाकर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का शत-प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाये जाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी, वाराणसी, जिला पूर्ति अधिकारी, वाराणसी एवं ई-डिस्ट्रिक्स मैनेजर सी०एस०सी० को निर्देश दिया गया।
      जिलाधिकारी, वाराणसी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी, वाराणसी महोदय द्वारा पंजीकृत श्रमिकों से अपील की गयी है कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने गांव के जन सुविधा केन्द्र पर या किसी भी जन सुविधा केन्द्र पर जाकर, या अपने राशन वितरण के कोटेदार के यहां जाकर अथवा आरोग्य मित्र के यहां जाकर अपना गोल्डन कार्ड बनवा लें, जिससे कि उनको आयुष्मान भारत की सुविधा का लाभ प्राप्त हो सके।
     बैठक में निर्माण कार्यदायी संस्थाओं/विभागों को निर्देश दिया गया कि उनके द्वारा कराये गये अधिष्ठान पंजीयन की सूची श्रम विभाग को उपलब्ध करायी जाय तथा सहायक श्रमायुक्त, वाराणसी को निर्देश दिया गया कि बी0ओ0सी0 के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों की जांच कराकर अपात्र श्रमिकों का पंजीयन निरस्त किया जाय। बैठक में जनपद के समस्त निर्माण कार्यदायी विभागों एवं आयुष्मान भारत से संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.