ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

विजया दशमी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस पर विशेष राष्ट्रवादी चिंतक मंच के सौजन्य से गोष्ठी सम्पन्न ।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 13, 2021

वाराणसी। राष्ट्रवादी चिंतक मंच के सौजन्य से नवरात्रि अष्टमी पर पिशाच मोचन स्थित प्रधान कार्यालय में संस्थापक व कार्यक्रम संयोजक राम कुमार गुप्ता की मुख्य उपस्थिति में समाजसेवी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में विश्व की श्रेष्ठ सामाजिक संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शैलेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट दीवानी, राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा कुमारी प्रियंका राय, समाज सेवी राजेश राय, लोकतन्त्र रक्षक सेनानी रामकिशन, आरएसएस के संघ चालक कन्हैया लाल संगतानी, आरएसएस संघ चालक अवधेश कुमार गुप्त, नन्दलाल लालवानी, आयुष गुप्त, शंभू नाथ चतुर्वेदी, विकी गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। गोष्ठी में उपस्थित विद्वतजनों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व की श्रेष्ठ सामाजिक संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयादशमी पर्व पर डॉ. केशव राम बलीराम हेडगेवार जी द्वारा सन् 1925 में नागपुर में हुई थी। आरएसएस वर्ष में कुल 4 प्रमुख पर्व धुमधाम से आयोजित करते है। उसमे संघ की स्थापना उत्सव मुख्य पर्व है। देशवासियों आम जनता को संघ की स्थापना के बारे मे कम जानकारी है। इसकी स्थापना पर डॉ. केशव राम बलीराम हेडगेवार ने मोहिते के बाग में शाखा लगवाई। इसके साथ ही संघ कार्य तेजी से बढ़ रहा था। उसके पहले डॉक्टर साहब ने स्वतन्त्रता आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभायी थी। सन् 1920 में  पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए कांग्रेस अधिवेशन में मांग उठाने पर स्वीकार नहीं हुई, पास हुआ सन् 1930 में। डॉक्टर साहब ने देश के सभी शाखाओं पर तिरंगा फहराया, लक्ष्य था विजया दशमी पर सामाजिक बुराइयों को दूर कर विजय प्राप्त करना व आसुरी विचार धारा को राष्ट्रहित में बदलना। आज के कांग्रेस को यह पता नहीं है। 

स्वतन्त्रता आन्दोलन एक परिवार का आंदोलन नहीं पूरे राष्ट्र का था। जिसे सभी वर्गो ने मिलकर लड़ा था। विजया दशमी को सभी लोग पुराने जमाने से शस्त्र पूजन विधि विधान मनाते चले आ रहे हैं। घर में शस्त्रों को मंत्रों के साथ पूजित करते हैं। आज देश समाज में व्याप्त जेहाद कई रूपों में है। आतंक, लव, धार्मिक, गलत इतिहास, बौद्धिक जेहाद, फिल्मी जेहाद आदि रुप है। इस पर विशेष नियंत्रण रखने से विजय दशमी की सार्थकता सिद्ध होगी। विजय दशमी पर ये संकल्प लेना होगा। हमारी सोच, अखंड भारत व हिन्दू राष्ट्र घोषित करने हेतु संकल्प लेकर साकार करने हेतु हमारे विश्व प्रसिद्ध राज नेता श्री नरेन्द्र मोदी ने कदम बढा़ए हैं। 

आज पूरे विश्व में भारत एक सांस्कृतिक, आर्थिक, विकास कार्य, प्रौद्योगिकी संस्थान व कूटनीतिक के रूप में विश्व में खड़ा है। आज अमेरिका भी भारत देश को मानता है विश्व में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका भारत निभा रहा है। भारत विश्वगुरु था और आगे रहेगा। एक बात और कहना चाहूंगा सनातन धर्म चिरकालीन धर्म है। हम सभी लोगो को संकल्प लेना होगा। हम सभी हिंदू है। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य व शुद्र कुल मिलाकर हिन्दू है। हमे गर्व है मोदी जी और योगी जी के विकास कार्यों के कारण  भारत देश विश्व के शिखर पर है। जो राजनैतिक दल राम भगवान को काल्पनिक मानते थे। वे आज अयोध्या राम जन्म भूमि के दर्शन के लिए होड़ मचाए है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.