ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

छात्र नेता को लगी गोली हुआ ट्रामा सेंटर में एडमिट

Photo Source :

Posted On:Friday, February 24, 2023

वाराणसी। रामनगर थाना अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के छात्र नेता जितेंद्र यादव को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। घायल छात्र को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर और लंका थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, रामनगर के कोदोपुर कटेसर निवासी जितेंद्र यादव अपने दोस्तों के साथ टेंट सिटी से थोड़ी दूरी पर घूम फिर रहा था। तभी वहां पर मौजूद कुछ लोगों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। इतने में एक आदमी ने जितेंद्र पर कट्टा तान दिया और फायरिंग कर दी और वहां से फरारा हो गए गए। गोली जीतेंद्र की पीठ पर बाईं ओर लगी है।

जितेंद्र के साथ मौजूद किशन यादव ने बताया कि उनके एक और साथी हरिओम यादव को भी चोट आई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.