ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

स्वामी अतुलानंद हिन्दू महाविद्यालय की महिला अध्ययन केन्द्र ने चलाया जागरूकता अभियान

Photo Source :

Posted On:Friday, September 24, 2021


वाराणसी। स्वामी अतुलानंद हिन्दू महाविद्यालय की महिला अध्ययन केन्द्र की टीम ने केन्द्र समन्वयक डा. गरिमा सिंह के नेतृत्व में भेलखाँ गाँव की महिलाओं को जागरूक करने हेतु गाँव के पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया।

 कार्यक्रम में  शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में ग्रामीण बच्चों का आंगनवाड़ी केन्द्र एवं प्राथमिक विद्यालय में अधिक से अधिक संख्या में दाख़िला कराने हेतु महिलाओं को प्रेरित किया गया। केन्द्र की तरफ़ से मुख्यवक्ता  महाविद्यालय के डा. आलोक श्रीवास्तव ने नई शिक्षा नीति में महिलाओंके लिए प्रस्तावित व्यवस्था के बारे में महिलाओं को अवगत कराया। जिससे महिलाओं को ज़्यादा से ज़्यादा लाभ मिल सके। कार्यक्रम में लगभग सत्तर महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें राधिका देवी, नीता देवी, प्रेमशीला, शक़ीला बानो, चंदा कुमारी, कुसुम देवी, शोभा, ममता, मँजू देवी, गुड़िया, संगीता ने महिला अध्ययन केंद्र के सदस्यों से विशेष रूप से जानकारी प्राप्त की।

 महाविद्यालय की तरफ़ से डा. मनोज कुमार सिंह, डा. रितु जायसवाल, एकता सिंह, ख़ुशी, नैन्सी, उन्नती एवं नीतू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य शिक्षाविद् डा. एस के शुक्ला ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग के लिये ग्राम प्रधान संजीव सिंह का आभार प्रकट किया तथा भविष्य में ऐसे सहयोग की अपेक्षा की। अन्त में सभी महिलाओं एवं बच्चों को फल वितरित किया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.