ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

क्राइम पेट्रोल देख, बच्चे ने पुलिस प्रशासन के नाक में किया दम। 3:30 घंटे की मशक्कत के बाद पूरा प्रकरण आया सामने। पुलिस और परिजन दोनो के हुए होश फाख्ता।

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 31, 2021

वाराणसी। बच्चों के कोमल मन पर टेलीविजन प्रोग्राम और सिनेमा का असर किस हद तक होता है इसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकतें। टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सीरियल क्राइम पेट्रोल को देखकर एक बच्चा इतना प्रभावित हो उठा कि उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए। लगभग साढे 3 घंटे की मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को जब सच्चाई पता चली तो पुलिस और परिजन सभी के होश उड़ गए। 
 
क्या है पूरा मामला:- 
 
वाराणसी के दीवानगंज मोहल्ले में शाहनवाज़ बबलू रहते हैं। उनके आठ साल के बेटे का नाम मोहम्मद हमज़ा है। शुक्रवार की दोपहर में बेटे ने 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी कि उसके घर में हत्या हो गई है, जल्दी आ जाओ। हत्या की बात सुनते ही पुलिस हरकत में आ गई। जब स्थानीय पुलिस ने कॉल आने वाले नंबर पर संपर्क किया तो बेटे ने बताया कि पापा सो रहे हैं। कुछ देर बाद मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। लगभग 3 घण्टे की मशक्कत के बाद पुलिस को फ़ोन और घर का लोकेशन मिला।
 
अचानक मोहल्ले में फोर्स पहुंची।कथित घर को घेर लिया गया। फोर्स देखकर मकान के अंदर मौजूद परिजनों के होश उड़ गए।मोहल्ले में जुटी फ़ोर्स को देखते हुए आस पास के सभी लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गये। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि मामला क्या है। पुलिस ने मकान में मौजूद लोगों से बात करना शुरू किया तो पता चला कि यदि कोई घटना हुई ही नहीं है। सच्चाई जानने के बाद पुलिस और परिजन सभी स्तब्ध हो गए।
 
गौरतलब बात यह है कि इस तरह की हरकतों के लिए जिम्मेदार आखिरकार किसे समझा जाए, उस बच्चे को जिसके एक मज़ाक ने पुलिस प्रशासन के होश फ़ाख्ता कर दिए या फिर टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों को जो बच्चों के कोमल मन मस्तिष्क पर इतना गहरा प्रभाव कर रह हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.