वाराणसी। शुक्रवार की सुबह मडवाडी थाना क्षेत्र में आने वाले मुढैला मार्ग के मरेठवा में शुक्रवार की सुबह अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची मंडुआडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंडलीय अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। मृतक की पहचान उमेश यादव ( 47 ) ग्राम खजूरी थाना फतेहपुर जिला गया, बिहार के रूप में हुई।
पुलिस की माने तो, मृतक नशे का आदि था। नॅशे में होने के चलते गिरने से सिर में चोट लगने से उसकी मृत्यु हो हो गई होगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के सिर के पीछे चोट के निशान पाए गए। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया।
चौकी प्रभारी मड़ौली राजकुमार वर्मा के मुताबिक, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे अधेड़ की लाश देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहंची ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली तौ उसके जेब से आधार मिला। जिससे उसकी शिनाख्त हुई। मृतक पेशे से हलवाई बताया गया है। बताया कि वह एक लंबे समय से वाराणसी में रह रहा था। उमेश पहले सिगरा क्षेत्र में और अब मंडुवाडीह क्षेत्र की मिठाई की एक दुकान में हलवाई का काम करता था। उमेश यहां कहीं कमरा नहीं ले रखा था और सड़क किनारे ही जहां जगह पाता था वहां सो जाता था।