ताजा खबर
3000 फीट ऊंचाई, 2 मिनट में टुकड़ों में बंटा जहाज, दलदल में गिरा और मारे गए 114 पैसेंजर्स   ||    घास और मूंगफली के छिलके खाने को मजबूर लोग! इस शहर में तेजी से गंभीर हो रहा भुखमरी का संकट   ||    महिला सासंद को ड्रग्स देकर रातभर किया सेक्सुअल एसॉल्ट, अस्पताल की टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर दावा   ||    आरयलैंड की मोहर चट्टानों से गिरकर युवती की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा   ||    अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक! कार ने व्हाइट हाउस के गेट को मारी टक्कर, चालक की मौत   ||    30 लोग मारे और काटकर खा गए; घर में मिले कटे हाथ, मानव मांस से बना अचार, नरभक्षण की खौफनाक कहानी   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें ईंधन के नए रेट   ||    दो बेटी होने पर 1 लाख… 1 पर 50 हजार रुपये दे रही सरकार, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ?   ||    IIT के छात्रों को क्यों नहीं मिल रही नौकरी? भारत में कुछ ऐसे हैं हालात   ||    IPL 2024: ‘दबाव नहीं झेल सके..’ KKR से मिली हार का केएल राहुल ने किसे ठहराया दोषी   ||   

विधानसभा के तर्ज पर होगा नगर निगम के मिनी सदन का निर्माण, कोरिडोर के जरिए सीधे नगर निगम के बिल्डिंग से जुड़ा रहेगा नया सदन।

Photo Source :

Posted On:Monday, August 23, 2021

वाराणसी। वाराणसी के नगर निगम के मिनी सदन का निर्माण विधानसभा के तर्ज पर कराने की प्लानिंग हो रही है। जिसके लिए डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के पिछले गेट के सामने 1 एकड़ में निर्माण कराया जाएगा। जिसमें हर प्रकार की सुविधाएं होंगी और जिसकी लागत 3.50 करोड़ रुपए होगी। इसमें 300 लोगों की क्षमता वाला यह भवन कोरिडोर के जरिए सीधे नगर निगम के बिल्डिंग से जुड़ा रहेगा।


इस मिनी सदन के लिए महापौर मृदुला जयसवाल और पार्षदों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। नगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी की गई है। बारिश समाप्त होने के पश्चात निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद दिख रही है। इंजीनियरिंग प्रोक्योरेटमेंट ऑफ कंस्ट्रक्शन मॉडल के जरिए डीपीआर आदि बनाकर सदन का निर्माण किया जाएगा।



नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने कहा कि नगर निगम के सदन का भवन काफी भव्य होगा। इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। उम्मीद है कि बारिश बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। 

भवन पूरी तरह से आधुनिक पैटर्न पर बनेगा। दो मंजिला भवन में सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। महापौर के मंच के सामने ऊपर मीडिया दीर्घा का निर्माण कराया जाएगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग, फायर फाइटिंग, सोलर सिस्टम, डॉल्वी साउंड सिस्टम, सीसी टीवी कैमरा से लैस होगा। नगर निगम सदन का निर्माण होने से पार्षदों की समस्या का समाधान हो जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.