ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बोरे में बंद उतराया हुआ तालाब में मिला युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Photo Source :

Posted On:Friday, December 2, 2022

वाराणसी। करौंदी स्थित आईटीआई कॉलेज के पास गुरुवार सुबह नाले में उतराया बोरे में बंद अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय जनता की सूचना पर चितईपुर पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम और एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह पहुंचे। मौके की नजाकत को देखते हुए उन्होंने बोरे को जनता के सामने नहीं खुलवाया।
प्रधान प्रतिनिधि नासिरपुर गोपाल यादव ने बताया की उन्हे नगर निगम के सुपरवाइजर अभिषेक तिवारी ने उन्हें बोरे में किसी शव के होने की जानकारी दी। जिसके बाद वह जब मौके पर पहुंचे तो बोरे से तेज बदबू आ रही थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

कराया जा रहा शिनाख्त का प्रयास
थानाध्यक्ष चितईपुर बृजेश मिश्रा ने बताया की बोरे में युवक का शव था जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है. सिर पर चोट के निशान पाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की है। मृतक युवक हरे रंग का फूल टीशर्ट और नीले रंग का जींस पहना है। शव करीब दो दिन पुरानी लग रही है। उन्होंने बताया की युवक के पास से कोई कागजात नही मिला जिससे शिनाख्त हो सके, लेकिन उसके दाहिने हाथ पर ' मोंटी' नाम का टैटू बना है। आसपास के थानों से सूचना मंगवाई जा रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.