ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कार्य कर रहा है, राहत शिविरो में बाढ़ प्रभावितों को लाने तथा वहां पर उनके रहन-सहन, खान-पान, चिकित्सा आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है

Photo Source :

Posted On:Sunday, August 28, 2022



       वाराणसी। जनपद में आये बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस रखी है और युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से प्रभावितों को राहत शिविर में लाने तथा वहां पर उनके रहन-सहन, खान-पान, चिकित्सा आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है। गंगा के जल स्तर में बढ़ाव अब भी जारी है।
      बताते चलें कि जनपद में चिन्हित बाढ़ राहत शिविर 40 एवं कुल क्रियाशील बाढ़ राहत शिविर की संख्या 19 हैं। बाढ़ राहत शिविर में कुल 661 परिवार के 3432 लोग रूके हैं, जिसमें 12 वर्ष से कम बच्चों की संख्या 989 एवं वृद्धों की संख्या 276 है। बाढ़ राहत शिविर में 3568 व्यक्तियों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराए जा रहे हैं, शिविरों में रविवार को 1150 पैकेट दूध व 1300 केला वितरित किये गये। आज 453 बाढ़ राहत किट (सूखी सामग्री) वितरित किये गये तथा 970 बाढ़ राहत केन्द्रों पर रह रही महिलाओं/किशोरियों को 508 डिग्निटी किट वितरित किये गये। राहत शिविरों हेतु गठित कुल मेडिकल टीम 40 हैं तथा
आज उपचारित व्यक्तियों की संख्या 53 व अब तक कुल उपचारित व्यक्ति 455 हैं। बाढ़ से प्रभावित पशुओं को वितरित भूसा 803 कुंतल हैं। जबकि आज उपचारित पशुओं की संख्या 25 तथा अब तक 512 पशुओं का उपचार किया गया।राहत एवं बचाव कार्य हेतु लगायी गयी नावों की संख्या 58 हैं। आज ओआरएस के 60 पैकेट सहित अब तक ओआरएस के 430 पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। आज 350 क्लोरिन टेबलेट वितरित किए गए, इसके साथ ही अब तक 2990 क्लोरीन टेबलेट वितरित किए जा चुके हैं। राहत शिविरों में पशु चिकित्साधिकारी तैनात किये गये हैं। बाढ़ राहत शिविरों में साफ बिस्तर, प्रकाश, शौचालय, मेडिकल, सुरक्षा आदि की व्यवस्था की
गयी है। शिविर में विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है। प्रत्येक बाढ़ राहत शिविर पर उप जिलाधिकरी/अपर नगर मजिस्ट्रेट/तहसीलदार/नायब तहसीलदार को नोडल बनाया गया है। बाढ़ राहत शिविर में रह रहे व्यक्तियों हेतु भोजन/पानी की समुचित प्रबंध किया गया है। जनपद वाराणसी में गंगा नदी के खतरे का जलस्तर 71.26 मी0 है। वर्ष 2021 में गंगा नदी का अधिकतम जलस्तर 72.32 मी0 था। 01 सेमी0 प्रति/घण्टे की दर से बढ़ रहा है।
     बाढ़ से जनपद के कुल 20 वार्ड, 99 ग्राम सभा सहित कुल 119, ग्राम सभा एवं वार्ड के 15318 लोग प्रभावित हुए हैं। 19 राहत चौकी स्थापित किए गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थान पर राहत शिविर के अतिरिक्त रिश्तेदार, पड़ोस व अन्य स्थान पर 2856, राहत शिविर में 3432 सहित कुल 6288 बाढ़ प्रभावितों को विस्थापित किया गया है। 370.02 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुए हैं। इस प्रकार सदर तहसील के नगरीय के 20 वार्ड, 74 ग्राम सभा सहित कुल 94 ग्राम एवं वार्ड के 15318 लोग प्रभावित हुए हैं। 19 राहत चौकी स्थापित किए गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थान पर राहत शिविर के अतिरिक्त रिश्तेदार, पड़ोस व अन्य स्थान पर 2856, राहत शिविर में 3432 सहित कुल 6288 बाढ़ प्रभावितों को विस्थापित किया गया है। 293.150 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुए हैं। इसी प्रकार राजातालाब तहसील के अंतर्गत 25 ग्राम सभा प्रभावित हुए हैं। जिसमे 76.870 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुए हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.