ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

कपसेठी विकासखंड के धन केंद्र पहुंचे जिलाधिकारी, किसानों की कम संख्या देख चेतावनी जारी करने का दिया निर्देश।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 23, 2021

वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा मंगलवार को कपसेठी विकासखंड में साधन सहकारी समिति द्वारा संचालित धान खरीद केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर किसानों द्वारा केंद्र पर लाये गये धान की खरीद का ब्योरा तलब किया, रजिस्टर का अवलोकन करने पर पाया कि वहां किसानो के आने की संख्या कम है जब कि वहां 210 किसान पंजीकृत हैं। इस पर केंद्र प्रभारी दया शंकर को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया। किसानो की संख्या बढ़ाने और केंद्र पर प्रतिदिन 20-20 किसानों की डेट लगाने साथ ही लेखपाल को किसानों से बात करके संख्या बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।

इसके अलावा पूछताछ में केंद्र पर बोरों की उपलब्धता भी न होने की जानकारी मिली इस पर गहरी नाराजगी जताई और मौके पर एडीएम आपूर्ति को व्यवस्था ठीक करने व क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ मोनिक सिंह अकेला को फोन पर आड़े हाथों लेते हुए चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया तथा प्रत्येक धान खरीद केंद्र पर एक सप्ताह आगे के लिए एडवांस व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी द्वारा सेवापुरी के सरकारी धान खरीद केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इस केंद्र पर 155 किसानों के पजीकृत होने की जानकारी दी गई लेकिन मौके पर रजिस्टर की जांच में चार पांच किसानों के आने का विवरण दर्ज किया गया था। इस पर लेखपाल को ग्रामवार कैलेण्डर बना कर प्रतिदिन प्रत्येक गांव से कम से कम एक किसान अवश्य लाये जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने भ्रमण के दौरान राइस मिलों के द्वारा धान के उठान की भी धीमी रफ्तार पर नाराज़गी व्यक्त की और मिल मालिकों से वार्ता करने का निर्देश दिया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.