ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

चुनावी सरगर्मियां हुई तेज़, यूपी चुनाव की प्रदेश प्रभारी सरोज पांडेय के नेतृत्व में सर्किट हॉउस में हुई भाजपा के विभिन्न मोर्चों की बैठक।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 29, 2021

वाराणासी। विधानसभा चुनाव के निकट आते हैं सूबे में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं, विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा अपनी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। आगामी चुनाव के मद्देनजर वाराणसी के सर्किट हाउस में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी पिछड़ा मोर्चा महिला मोर्चा व किसान मोर्चा समेत कुल 7 मोर्चो की बैठक बुलाई गई जिसमें राज्यसभा सांसद व भाजपा के उत्तरप्रदेश चुनाव सह प्रभारी डॉ सरोज पांडेय ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के मद्देनजर रणनीति सांझा की और सभी मोर्चों को सशक्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

"हाय, हेलो, गुड मॉर्निंग के बजाय शेयर करें प्रधानमंत्री के विकास कार्य":-
काशी क्षेत्र में परिचयात्मक बैठक की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश की प्रभारी सरोज पांडेय ने सभी 7 मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के बारे में आम जनमानस के बीच जा जाकर अवगत कराएं और समझाएं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि 18 वर्ष से ऊपर के नव युवकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएं। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि पार्टी के ग्रुप में हाय ,हेलो, नमस्ते, सुप्रभात तथा सुविचार लिखने के बजाय पार्टी की एक योजना या उपलब्धि को ग्रुप में शेयर करें।

सविधान के पहले पन्ने को पढ़ने की दी नसीहत:-
पत्रकारों से हुई वार्तालाप के दौरान जातिगत जनगणना के मुद्दे पर पूछे गए  सवाल पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भारत का संविधान जिन मूल मंत्रो के साथ आगे बढ़ा है भारत की सरकार उसी का समर्थन करती है और हमारे प्रधानमंत्री उन्हीं विषयों का समर्थन भी करते हैं इसलिए जो लोग जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं उन्हें संविधान उठाकर संविधान के पहले पन्ने को अवश्य पढ़ना चाहिए।

अतिथियों का हुआ जोरदार स्वागत:-
365 विधानसभा शाहगंज के प्रबल दावेदार व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी संजय मौर्या ने कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव व  मुख्य अतिथि पार्टी प्रदेश प्रभारी सरोज पांडेय का स्वागत पुष्प आदि देकर किया। बताते चलें कि ओबीसी मोर्चा के काशी क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी संजय मौर्य आगमी विधानसभा चुनाव में जौनपुर जिले के शाहगंज सीट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं तथा राजनीतिक गलियारों में इस बार उन्हें टिकट मिलने की चर्चाएं जोरों शोरों से चल रही है। 

वहीं कार्यक्रम में सह प्रभारी सुनील ओझा, सह प्रभारी संचालन अशोक चौरसिया, पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी पटेल सिंह, मीडिया प्रभारी शिव शंकर गुप्ता, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी, पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री संजय गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा, पिछड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, विनय मौर्या,सह मीडिया प्रभारी संजय मौर्या ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष मौर्या अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीयअध्यक्ष अब्दुल कलाम इंद्र कुमार सिंह किसान मोर्चा के क्षत्रिय मंत्री कृष्णानंद राय किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गीता बिंद आदि मौजूद रहें।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.