ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जिन प्रतिष्ठानों ने सराय एक्ट में पंजीकरण हेतु आवेदन किये हैं परंतु उक्त आठ प्रकार की अनापत्ति प्रस्तुत नहीं की है वे भी 15 दिन के भीतर उन्हें प्रस्तुत कर दें अन्यथा उनके आवेदन निरस्त कर दिये जाएंगे

Photo Source :

Posted On:Friday, September 16, 2022



      वाराणसी। जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जनपद वाराणसी के समस्त होटल/अतिथि गृह/धर्मशाला आदि के स्वामियों/प्रबन्धकों को अवगत कराया है कि 15 दिन के अन्दर 30 सितम्बर तक अपने होटल/अतिथि गृह/धर्मशाला आदि का नगर निगम, वाराणसी या स्थानीय निकाय, विधुत सुरक्षा विभाग, अग्निशमन विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पर्यटन विभाग व वाराणसी विकास प्राधिकरण विभागों से अनापत्ति पत्र प्राप्त कर उनका सराय अधिनियम के प्राविधानों के अन्तर्गत पंजीकरण करा लें।
     उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उपरोक्तानुसार सभी गैरपंजीकृत प्रतिष्ठान यदि 15 दिन में अपनी आठ अनापत्ति प्रस्तुत कर पंजीकरण नहीं कराते हैं, तो उन पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिन प्रतिष्ठानों ने सराय एक्ट में पंजीकरण हेतु आवेदन किये हैं परंतु उक्त आठ प्रकार की अनापत्ति प्रस्तुत नहीं की है वे भी 15 दिन के भीतर उन्हें प्रस्तुत कर दें अन्यथा उनके आवेदन निरस्त कर दिये जाएंगे। यदि होटल/अतिथि गृह/धर्मशाला आदि पूर्व से सराय अधिनियम के अन्तर्गत जनपद वाराणसी में पंजीकृत हैं तो वे भी पुनः उपरोक्त आठ विभागों की अनापत्ति अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाल कार्यालय में 15 दिन के अन्दर प्रस्तुत कर दें। ये अनापत्ति जिस वर्ष में जारी की गयी थी, उसी मूल अनापत्ति की सत्यापित प्रतिलिपि जमा कराई जा सकती है। यदि वे पूर्व में जारी कराई गयी है, तो पुनः नये सिरे से जारी नहीं करायी जानी है, उन्ही पुरानी अनापत्ती की सत्यापित प्रतिलिपि उपलब्ध करायी जानी है। पूर्व में सराय एक्ट में पंजीकृत सभी प्रतिष्ठानों की पत्रावलियां पुनः इन सभी आठ विभागों की अनापत्ति हेतु वेरीफाई करायी जा रही हैं। 30 सितम्बर तक उक्त सभी अनापत्ति पत्र प्राप्त न होने व पत्रावली पूर्ण न होने की दशा में विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिसके लिए प्रतिष्ठान स्वामी/प्रबन्धक स्वयं जिम्मेदार होंगे। उक्त सभी प्रतिष्ठानों को अलग से कोई नोटिस निर्गत नहीं किया जायेगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.