वाराणसी । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, सभी राजनैतिक दल 2022 के चुनावी रण को फतह करने के लिए एडी-चोटी का जोर भी लगा रहें हैं । यूं तो इस 18वीं विधानसभा के चुनाव कुल 5 राज्यों मे हो रहें है पर पूरे देश की नजरें उत्तर प्रदेश के चुनाव के ओर बनी हुई हैं, यूपी के सियासत की महत्ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश कै प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री तक प्रदेश की जनता को साधने की कवायत में लगे हुए हैं ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सांसदीय क्षेत्र वाराणसी प्रदेश की राजनीत का एक अहम क्षेत्र है और इस जिले के ,सभी 8 सींटों पर ना केवल प्रदेश की बल्की पूरे देश की भी नजर है । वाराणसी के आठों सीट पर 7 मार्च को 7वें चरण में चुनाव है। लगभग 30 लाख मतदाता 7 मार्च को अपने मत से तय करेंगे की किन राजनेताओं का सफर विधानसभा तक पहुंचता हैं ।
वाराणसी कि सभी विधानसभाओं का परिणाम कुछ ऐसा था कि सभी 8 सीटों पर NDA की जीत हुई थी पर किस सीट पर कौन रहा उपविजेता और किसने दी कितनी टक्कर इन सभी तथ्यों पर भी ड़ाल लें एक नजर...
384 पिंडरा विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम
1) अवधेश सिंह भाजपा (भाजपा) वोट-90614
परसेंट-44.34%
2) बाबूलाल (बसपा) वोट-53765
परसेंट-26.31%
3) अजय राय। (कांग्रेस) वोट-48189
परसेंट-23.58%
385 अजगरा विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम
1) कैलाश (सुभासपा) वोट-83778
परसेंट-38.11%
2) लालजी सोनकर (सपा) वोट-62429
परसेंट-28.40%
3) त्रिभुवन राम (बसपा) वोट-52480
परसेंट-23.87%
386 शिवपुर विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम
1) अनिल राजभर (भाजपा) वोट-110453
परसेंट-48.47%
2) आनंद। (सपा) वोट-56194
परसेंट-24.66%
3) वीरेंद्र सिंह (बसपा) वोट-20.47%
परसेंट-20.47%
387 रोहनिया विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम
1) सुरेंद्र नारायण सिंह (भाजपा) वोट-119885
परसेंट-51.28%
2) महेंद्र सिंह पटेल (सपा) वोट-62332
परसेंट-26.66%
3) प्रमोद (बसपा) वोट-30531
परसेंट-13.06%
388 वाराणसी उत्तर विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम
1) रविंद्र जायसवाल (भाजपा ) वोट-116017
परसेंट-50.95%
2) अब्दुल समद अंसारी (कांग्रेस) वोट-70515
परसेंट-30.97%
3) सुजीत कुमार (बसपा) वोट-32574
परसेंट-14.31%
389 वाराणसी दक्षिण विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम
1) डॉक्टर नीलकंठ तिवारी (भाजपा) वोट-92560
परसेंट-51.76%
2) राजेश मिश्रा (कांग्रेस) वोट-75334
परसेंट-42.12%
3) राकेश त्रिपाठी (बसपा) वोट-5922
परसेंट-3.31%
390 वाराणसी कैंट विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम
1) सौरभ कुमार श्रीवास्तव (भाजपा) वोट-132609
परसेंट-58.26%
2) अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस) वोट-71283
परसेंट-31.32%
3) रिजवान अहमद (बसपा) वोट-14118
परसेंट-6.20%
391 सेवापुरी विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम
1) नीलरत्न (अपना दल सोनेलाल) वोट-103423
परसेंट-50.08%
2) सुरेंद्र सिंह पटेल (सपा) वोट-54241
परसेंट-26.27%
3) महेंद्र कुमार पांडे (बसपा) वोट-35657
परसेंट-17.27%
हालांकि अबतक वाराणसी के सभी 8 सीटों के लिए सभी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई हैं पर सीटों को लेकर उम्मीदवारों की कवायदें लगातार चल रहीे हैं और यही कवायदें वाराणसी के सियासी पारें को और भी दिलचस्प बना रहीं हैं ।
ब्यूरो रिपोर्ट : बनारस वोकल्स ।