ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

हौसला बुलन्द बदमाशों ने नशे में किया उपद्रव, नोकझोंक के बाद चलाई गोली, 2 हुए घायल।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 6, 2021

वाराणसी। मंगलवार की रात शिवपुर थाना क्षेत्र के अंदर आने वाले गणेशपुर इलाके में शराब के ठेके के पास कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। स्थानीय दुकानदार से हुई नोकझोंक के बाद आरोपी युवको ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिससे एक राहगीर समेत स्थानीय विक्रेता घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए तो वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

क्या है पूरा मामला:-
गणेशपुर में अजय पाटन उर्फ राकी की  चाय- समोसे की दुकान है। अजय के भाई ओम प्रकाश यादव के अनुसार रात होते हीचाँदमारी क्षेत्र के कुछ युवक अजय की दुकान के समीप शराब पीकर मंडरा रहे थें। अजय के दुकान के समीप उन युवकों ने पेशाब किया तो उसने मना किया। इसके बाद बाइक सवार मनबढ़ युवक अजय से हाथापाई कर चले गए। थोड़ी देर बाद वे युवक वापस आए और 3 राउंड फायरिंग कर दिए। गोली लगने से अजय और एक राहगीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बदमाश युवक नोकझोंक के  कुछ समय बाद लौटकर आए और फिर 3 राउंड फायरिंग किए इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो एक बार फिर आए और 3 राउंड फायरिंग कर चले गए। हालांकि संयोग अच्छा था और अजय और राहगीर के अलावा कोई अन्य घायल नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंचा। घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर एसीपी केंट के साथ डीसीपी वरुणा जोन पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से एक कारतूस और दो खोखा मिला है। पुलिस के अनुसार फायरिंग में 30 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है।

डीसीपी वरुणा जौन विक्रांत चौर ने बताया कि दोनों युवकों का उपचार जारी है और दोनों की हालत स्थिर है। घटना के संबंध में दोनों युवकों से जानकारी ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। पूरी उम्मीद है कि बदमाश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वही घटना से आक्रोशित परिजन सड़क जाम करने की कोशिश करने लगे, जानकारी मिलते ही एडिशनल सीपी मुख्यालय और अपराध सुभाष चंद्र दुबे मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.