ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

गंगा और वरुणा नदी के तेज धार ने ली दो की जान।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 13, 2021

वाराणसी। शहर की गंगा और वरुणा नदी में एक छात्र और एक नगर निगम का संविदा कर्मी डूब गए। बताया जा रहा कझ बीएचयू के एमपीएमआईआर फाइनल ईयर का छात्र प्रणव भारद्वाज (25) मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी था। वाराणसी में प्रणव बीएचयू के हैदराबाद गेट के समीप किराये पर कमरा लेकर रहता था। मंगलवार की रात 2 बजे के लगभग प्रणव अपने दोस्त सत्यप्रकाश के साथ अस्सी घाट पर गया था। नाव पर चढ़ने के दौरान प्रणव का पैर फिसला और वह गंगा में गिर गया। जब तक सत्यप्रकाश उसे पकड़ता तब तक वह गंगा के तेज बहाव में बह गया।

सत्यप्रकाश की सूचना पर पर पहुंची भेलूपुर पुलिस ने बुधवार की सुबह ने से उसकी खोजबीन का काम शुरू कर दिया है। प्रणव के परिजनों को पुलिस ने हादसे की सूचना दे दी है। परिजन मुजफ्फरपुर से वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं।

आर्थिक तंगी के कारण पिता रामू प्रसाद ने वरुणा नदी में ली जल समाधी। 
इधर शिवपुर क्षेत्र के नार्मल स्कूल मैदान निवासी दो बेटों का पिता रामू प्रसाद (43) नगर निगम में संविदा सफाई कर्मी था। बुधवार को रामू ने वरुणा पुल से वरुणा नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने रामू को नदी से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर रामू की पत्नी मंजू अपने दो पुत्रों सूरज व दीपक के साथ कैंट थाने पहुंची। सूरज ने बताया कि उसके पिता आर्थिक तंगी की वजह से परेशान रहते थे और घर में भी किसी से बहुत अच्छे से बात नहीं करते थे। पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.