ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

'न्यू अर्बन इंडिया' थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का लखनऊ से हुआ उद्घाटन, वाराणसी के 1500 लाभार्थियों को मिली घर की चाभी।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 6, 2021

वाराणसी। आजादी के अमृत महोत्सव व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता एवं जनता को लाभान्वित करने वाले कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसी क्रम में मंगलवार को पीएम मोदी ने देश केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा 'न्यू अर्बन इंडिया' थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का लखनऊ से उद्घाटन किया। पीएम ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित 75 हजार लाभार्थियों को चाभी वितरण किया। इस कार्यक्रम में वाराणसी से भी 1500 लाभार्थी वर्चुअली शामिल हुए।

वर्चुअली आयोजन तीन स्थानों पर किया गया, जिसमे बीएचयू के विज्ञान संकाय का संकुल सभागार, रामनगर नगर पालिका और गंगापुर नगर पंचायत सभागार शामिल रहे। पीएम मोदी ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय व नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की।‘न्यू अर्बन इंडिया’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.