वाराणसी। 72 घण्टे के ठहराव के बाद गंगा के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। 1 सेमी प्रति घण्टा की रफ्तार से बढ़ रही है गंगा, वर्तमान समय मे 66.72 मी के जलस्तर पर बह रही हैं जो की चेतावनी बिंदु से महज 3.54 मी० नीचे है।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, काशी में गंगा एक से डेढ़ सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही। रविवार की सुबह 09 बजे तक गंगा का जल स्तर 66.69 मीटर दर्ज किया गया। चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। गंगा में बढ़त को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गंगा में बढ़त को देखते हुए एक बार फिर तटवर्ती इलाकों में रहने वाले चिंतित हो उठे हैं। आरती स्थलों में तब्दीली हो गई है। घाटों का आपसी संपर्क टूटा हुआ है। बाढ़ की दुश्वारियां झेलने के बाद फिर से बनारस में जलस्तर बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है।
बाढ़ चौकियों के साथ ही साथ एनडीआरएफ, पीएसी और जल पुलिस के जवान अलर्ट मोड में हैं। याद होगा, एक माह पूर्व पहाड़ों पर हुई बारिश की वजह से गंगा में बाढ़ आ गई थी। बाढ़ का पानी तटवर्ती गांवों तक पहुंचने से लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी थी।