ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

राजा तालाब तहसील में जम कर हुई नारेबाजी।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 27, 2022

वाराणसी। राजा तालाब तहसील परिसर में आक्रोशित महिला अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। महिला अधिवक्ताओं का आरोप है कि बीते 1 अप्रैल को हुए 24 घंटे धरना प्रदर्शन के धरने के दौरान धरना स्थल पर पहुंचे सीओ सदर अखिलेश राय तथा एसडीएम राजा तालाब उदय भान सिंह विवादित फाइल तथा आरोपी के खिलाफ 3 दिन के भीतर का कार्यवाही तथा विवादित भूमि पर फैसले का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया था लेकिन 25 दिन बीत गए उसके बाद भी किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है।

वार्तालाप करने पर आजकल कर के टालने का पाठ एसडीएम पढ़ा रहे हैं। इससे परेशान होकर महिला अधिवक्ताओं ने एसडीएम राजा तालाब के गाड़ी का बीच सड़क पर रोक कर जमकर हंगामा व नारेबाजी की। जिससे अधिवक्ता व पीड़ित महिला अपने साथियों संग पैदल एसडीएम कार्यालय पहुंची। तहसील में हंगामा की सूचना पाकर थाना राजातालाब पुलिस के जवान एसडीएम कार्यालय में चप्पे-चप्पे पर तैनात हो गए।  वही घंटों हंगामा के बाद 24 घंटे में भूमि विवाद बटवारा के प्रकरण में फैसला देने के आश्वासन पर हंगामा समाप्त हो गया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर फैसला नहीं होगा तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.