ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बनारस रेल इंजन कारखाना में एक बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिलने से मचा हड़कंप।

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 31, 2022

वाराणसी। गुरुवार को मंडुआडीह थाना अंतर्गत बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) कैंपस में  एक बुजुर्ग का शव पेड़ की डाल पर लटका मिला। बुजुर्ग के दोनों हाथ बंधे थे। जिसे देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा की कैंपस में अंडरपास के पास लोग टहल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक पेड़ पर लुंगी के सहारे लटक रहे शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस के साथ ही परिसर में तैनात RPF टीम पहुंची। पुलिस ने बताया कि शव जमीन से 30 फीट ऊपर लटक रहा था। शव को नीचे उतारा गया तो जेब से आधार कार्ड, माचिस, पेन और चश्मा बरामद हुआ। शव से मिले आधार कार्ड से पता चला है की बुजुर्ग का नाम सुखदेव है और वह जौनपुर जिले के अमिलिया बरामनपुर के रहने वाले हैं। आधार कार्ड पर दर्ज पते की मदद से बुजुर्ग के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को मर्चरी भिजवाया गया है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं कैंपस में रहने वाले लोगों ने BLW पुलिस चौकी इंचार्ज की सुस्त कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि बगल में नाथूपुर गेट के पास शराब की दुकान पर दिन भर अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस इस पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह से नाकाम दिख रही है। हो सकता है कि बुजुर्ग की हत्या दो-तीन दिन पहले करके शव को पेड़ पर लटका दिया गया होगा। सभी ने घटना के जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एडीसीपी वरुणा जोन, प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि शव के दोनों हाथ बंधे थे। ऐसा लग रहा है कि हत्या कर शव को लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.