ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

प्रतिबंधित रहेंगे ये रस्ते, घर से बाहर निकलने के पहले जान ले नए नियम।

Photo Source :

Posted On:Monday, January 31, 2022

वाराणसी। मौनी अमावस्या 1 और 2 फरवरी को मनाया जायेगा। गंगा स्नान करने और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिये हर साल दशनार्थी अधिकाधिक संख्या में आते हैं। उधर, श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरीडोर के निर्माण के बाद दर्शनाथियों की संख्या में वृद्धि हुई है। मौनी अमावस्या पर्व को सकुशल संम्पन्न कराने, दर्शनार्थियों और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।

एडवाइजरी
वाराणसी नगर क्षेत्र में मौनी अमावस्या दिनांक 01 व 02 फरवरी 2022 के दौरान यातायात रोक, डायवर्जन और पाकिंग व्यवस्था ।

1. मैदागिन से चौक होते हुए गोदौलिया की तरफ जाने वाले हर प्रकार की सवारी गाडी, रिक्शा, तांगा, सायकिल आदि को मैदागिन से आगे नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को हरिश्चन्द्र डिग्री कालेज के सामने अथवा टाउन हॉल में पार्क कराया जायेगा।

2. लहुराबीर से होकर गोदौलिया के तरफ जाने वाली सभी प्रकार की सवारी गाड़ी को बेनिया तिराहे से आगे नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को पियरी मार्ग कबीर चौरा अथवा लहुराबीर वापस मोड़ दिया जायेगा। यह वाहन बेनिया पार्किंग में पार्क किए जायेंगे। 

3. लहुरावीर से मैदागिन के तरफ जाने वाले अधिकारी-कर्मचारीगण की गाड़ियां मैदागिन स्थित कंपनी बाग, टाउन हाल में खड़ी होंगी।

4. बेनिया बाग की तरफ से ड्यूटी पर जाने वाले अधिकारी, कर्मचारीगण के वाहन सनातन धर्म इंटर कालेज में पार्क होंगे। इसी प्रकार दर्शन के लिये जाने वाले वीआईपी तथा उनके स्कोर्ट के वाहन भी इन्हीं स्थलों पर पार्क किये जायेगें। रामापुरा चौराहा से आगे किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया जायेगा।

5. फोर्स और अर्द्धसैनिक बलों को ले जाने, ले आने वाले वाहनों की पार्किंग कंपनी बाग टाउन हाल में होगी।

6. मौनी अमावस्या के अवसर पर दिनांक 1 व 2 फरवरी 2022 को ट्रकों सहित समस्त प्रकार के भारी वाहनों को शहर में आवागमन के लिये नो-इंद्री नहीं खुलेगी।

7. समस्त प्रकार के वाहन पास दिनांक: 01 व 02 फरवरी 2022 को निरस्त रहेंगे।

8. लक्सा की तरफ से रामापुरा, गोदौलिया जाने वाली सभी सवारी गाड़ियों को लक्सा थाने से आगे नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को बेनियाबाग तथा गुरूबाग, कमच्छा मार्ग पर मोड़ दिया जायेगा। यह वाहन बंगाली इंटर कॉलेज के मैदान अथवा रवींद्रपुरी कॉलोनी की रोड पर दोनों तरफ पार्क किए जा सकते हैं।

9. अस्सी, सोनारपुरा से होकर गोदौलिया जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को सोनारपुरा से आगे नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को थाना भेलूपुर मार्ग पर मोड़ दिया जायेगा। इसी प्रकार थाना भेलूपुर से रेवडी तलाब होकर रामापुरा जाने वाली सभी प्रकार के वाहन तिलभाण्डेश्वर से आगे ले जाना प्रतिबंधित होगा। इन वाहनों को लक्सा मार्ग की तरफ मोड़ दिया जायेगा। यह वाहन बंगाली इंटर कॉलेज के मैदान अथवा रवींद्रपुरी कॉलोनी की रोड पर दोंनो तरफ पार्क किए जा सकते हैं। 10. उपरोक्त मार्गों में मिलने वाली बीच की गलियों से होकर आने वाले वाहनों पर भी यह प्रतिबंध लागू होगा।

11. बेनियाबाग से आगे अत्यधिक भीड़ होने पर वाहनों को लहुराबीर चौराहे से ही रोक दिया जायेगा। वाहनों को क्वींस इंटर कालेज और सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय में पार्क कराया जायेगा।

12. भदऊचुंगी से भैसासुर घाट और राजघाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को जाने नहीं दिया जायेगा। यह वाहन रेलवे कॉलोनी के मैदान और राज घाट पानी की टंकी के पास पार्क होंगे।

13. गोलगड्डा तिराहे से कोई भी वाहन विशेश्वरगंज तिराहा होते हुए भैसासुर घाट की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। यह वाहन नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में पार्क होंगे।

14. सिगरा चौराहा से रथयात्रा होकर गरुबाग की तरफ जाने वाले वाहनों को सिगरा चौराहा से ही दाहिने मोड़कर आकाशवाणी, महमूरगंज, ककरमत्ता होते हुए बीएचयू की तरफ भेजा जायेगा। इसी प्रकार बीएचयू से शहर की तरफ से आने वाले वाहन इसी मार्ग से वापस आयेगें।

15. सिगरा चौराहा से ट्रामा सेंटर की तरफ जाने वाले एम्बुलेंस और मरीज वाहनों को रथयात्रा, गुरुबाग तिराहा होकर जाने और नीमामाई से रथयात्रा के तरफ वापस आने दिया जायेगा। 16. शव वाहन, बीमार और विकलांग व्यक्तियों को उक्त प्रतिबंध से मुक्त रखा जायेगा।

17. एम्बुलेंस और फायर बिग्रेड की वाहनों को इन प्रतिबंधों से मुक्त रखा जायेगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.