ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

पर्यटन मंत्री कल वाराणसी में नमो घाट पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे

Photo Source :

Posted On:Monday, June 20, 2022





      वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा मण्डल प्रभारी वाराणसी जयवीर सिंह 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद वाराणसी में नमों घाट पर प्रात: 06 बजे आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
      इस संबंध में जानकारी देते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 21 जून मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "मानवता के लिए योग" घोषित की गयी है। इस अवसर पर देश के 25 करोड़ लोगो को योग से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 3.5 करोड़ लोगो को योग से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि योग हमारे देश के ऋषि-मुनियों द्वारा दी गयी अमूल्य धरोहर है। प्रधानमंत्री जी की दृढ़ इच्छा शक्ति और दूर दृष्टि से विश्व संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ ने योग को अन्तर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया था। कई शताब्दियों पहले भारत की धरती पर महर्षि पतंजलि जी ने योग सूत्र नामक अमर ग्रन्थ की रचना की थी। इस समय दुनिया के 200 देश योग को अपनाये हुए है। 
      उन्होंने बताया कि योग करोड़ो लोगो के दैनिक जीवन का हिस्सा है और सुंदर जीवन जीने का मार्ग भी है। दुनिया को एक उपहार के रूप में योग वैश्विक चेतना में गहराई से समाया हुआ है। उन्होंने बताया कि योग बिमारी, मानसिक तनाव, अशांति से मुक्ती की यात्रा के रूप में लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपेक्षा की है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.