ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की हुई दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 25, 2021

वाराणसी। घटनास्थल पर पहुंचे नगर निगम के परिवहन निरीक्षक द्वारा 1लाख रु का आर्थिक मदद व एक व्यक्ति को संविदा पर नौकरी देने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने हटाया चक्का जाम।

रोहनिया-अखरी पुलिस चौकी क्षेत्र के करसड़ा स्थित कलछूलिया पुल के पास अखरी से अदलपुरा जाने वाली रोड पर शनिवार की सुबह 8:30 पर नगर निगम की कूड़ा वाली डम्पर के चपेट में आने से बच्छाव निवासी प्रीति उम्र 12 वर्षीया कक्षा 5 की छात्रा की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  बच्छाव निवासी स्वर्गीय सोहनलाल बिंद की 12  वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी करसड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा शनिवार को सुबह लगभग 8:30 बजे घर से साइकिल से स्कूल जाते समय सामने से आ रही नगर निगम की कूड़ा ले जाने वाली डंपर की चपेट में आने से मौके पर बुरी तरह कुचल कर मौत हो गयी। और साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। जिसके दौरान मृतक प्रीति की मां की नाम सपना तथा एक भाई तथा तीन बहनों में सबसे छोटी थी।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर निगम के परिवहन निरीक्षक नृपेंद्र शंकर सिंह ने कर्मचारियों के चंदे से एकत्रित मृतका  प्रीति के परिजन मा सपना को 1लाख रुपया की आर्थिक मदद तथा नगर निगम में सफाई कर्मी की पद पर संविदा पर एक व्यक्ति को नौकरी देने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया जय चक्का जाम सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लगभग 5 घंटा तक रहा।  उसके बाद रोहनिया पुलिस ने मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पुलिस ने डंपर सहित खलासी अजय कुमार सिंह को तथा चक्काजाम के दौरान नगर निगम की गाड़ियों पर पथराव करने दो व्यक्तियों को भी अपने कब्जे में लिया।घटनास्थल पर सीओ बड़ागांव रोहनिया थानाध्यक्ष व पी ए सी तथा तहसीलदार सदर भी उपस्थित रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.