ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

हर घर तिरंगा एवं महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह द्वारा किया गया प्राधिकरण कार्यालय, संत गुरु रविदास पार्क एवं स्मारक तथा पड़ाव स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मारक पार्क पर स्टाल लगाकर आम जन मानस को तिरंगा वितरण

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 11, 2022


 
वाराणसी। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 11 से 17 अगस्त, 2022 तक व्यापक जन सहभागिता से ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के आयोजन हेतु उपाध्यक्ष महोदया द्वारा प्राधिकरण के समस्त उच्चधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु व्यापक कार्ययोजना बनायी गयी थी। जिसके अंतर्गत प्राधिकरण द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्राधिकरण कार्यालय, संत गुरु रविदास पार्क एवं स्मारक तथा पड़ाव स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मारक पार्क पर स्टाल लगाकर आम जन मानस को तिरंगा वितरण / विक्रय कराया जाना सुनिश्चित किया गया था।

उपरोक्त के क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी के स्तर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 10.08.2022 से संत गुरु रविदास स्मारक एवं पार्क, नगवा, पं0 दीन दयाल उपाध्याय स्मृति स्थल, पड़ाव तथा प्राधिकरण कार्यालय परिसर में स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से तिरंगा वितरण / विक्रय हेतु स्टॉल लगवाये गये है। श्री सर्वेश्वरी स्वयं सहायता समूह, सिकरौल द्वारा प्राधिकरण कार्यालय में, प्रेरणा स्वयं सहायता समूह, सुंदरपुर द्वारा संत गुरु रविदास स्मारक एवं पार्क तथा शगुन स्वयं सहायता समूह, सारनाथ द्वारा पं0 दीन दयाल उपाध्याय स्मृति स्थल, पड़ाव पर स्टाल लगाया गया है। 

जनमानस को दिनांक 11.08.2022 से 17.08.2022 तक राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही प्रचार-प्रसार भी पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है। तिरंगा के विक्रय के पश्चात आज लगभग रु. 4000/- की  स्वयं सहायता समूहों को धनराशि प्राप्त हुई। उक्त कार्यक्रम में आम जनमानस द्वारा पूरे उत्साह के साथ सम्मिलित होते हुए महिला सशक्तिकरण हेत अपना आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया तथा राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को भी प्रदर्शित किया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.