वाराणसी। भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल भागीदारी पार्टी (पी) द्वारा आयोजित वंचित समाज, पिछड़ा दलित ,अल्पसंख्यक महापंचायत का आयोजन मजबूती से कर रहा है भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूरनमासी प्रजापति ने पत्रकारों से उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 15 नवंबर को अजगरा विधानसभा के मुनारी मैदान में भागीदारी पार्टी विशाल महापंचायत करके उत्तर प्रदेश की राजनीति में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाने का संदेश दिया जाएगा इस कार्यक्रम में पिछड़े, दलित, अल्प संख्यक के मसीहा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति द्वारा किया जाएगा।
प्रदेश प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह ने बताया कि मोर्चे में शामिल भागीदारी पार्टी पी अपने स्तर से बैठक सम्मेलन सभा रैली और संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत कर रही है ।
बैठक में मुख्य रूप से भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन राजकुमार प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी प्रजापति मंडल अध्यक्ष राम गोविंद प्रजापति जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुनील प्रजापति पंकज प्रजापति अवध प्रजापति घनश्याम प्रजापति राजेश प्रजापति कमलेश प्रजापति विष्णु कुमार विश्वकर्मा मनोज प्रजापति आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।