ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

राजातालाब में यूनीमार्ट ग्रीन केंद्र का हुआ उद्घाटन

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 16, 2022





वाराणसी। राजातालाब पावर हाउस के बगल में हाईवे के किनारे शनिवार को यूपीएल की ओर से यूनिमार्ट ग्रीन केंद्र की स्थापना हुई। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एपीडा के महानिदेशक सीबी सिंह तथा यू पी एल के महाप्रबंधक सुंदर बालासुब्रमण्यम ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलन कर किया। इस केंद्र के माध्यम से किसानों को टिकाऊ खेती के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।केंद्र पर ड्रोन भी उपलब्ध होगा जिसके माध्यम से किसान अपने खेतों में छिड़काव कर सकेंगे।कृषि संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एपीडा के महानिदेशक सीपी सिंह ने कहा कि बदलते समय में किसानों को तकनीकी का प्रयोग करना होगा।और कहा कि किसानों के उत्पाद अब वाराणसी और आसपास के जनपदों से विदेश निर्यात होने लगे हैं। इस कार्य को एपीडा के माध्यम से क्षेत्र के प्रगतिशील किसान कर रहे हैं‌।मुंबई से आए यूपीएल के महाप्रबंधक डा सुंदर  बालासुब्रमण्यम कहा कि किसानों को परंपरागत तरीके छोड़कर तकनीकी अपनाना होगा बदलते पर्यावरण और वर्तमान प्राकृतिक वातावरण में खेती करने के तरीके भी परिवर्तित करने होंगे। अब ड्रोन का प्रयोग कृषि में किया जा रहा है। केंद्र पर रखे गए बड़े ड्रोन को देखने के लिए किसानों में काफी उत्सुकता दिखी।इस दौरान यूपीएल के निदेशक तुषार त्रिवेदी, राजीव गंगवार, बृजेश सिंह, अंकित लड्ढा, कृष्णा सारस्वत ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में जयशंकर पाल, राम नरेश यादव, रवि शंकर पटेल, अलगू राम, राजपति देवी, उर्मिला आदि उपस्थित रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.