ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अनूठी पहल : प्रथम स्वतंत्रता दिवस की भांति 15 अगस्त को संस्कार भारती पुनः आयोजित करेगा सम्पूर्ण वन्देमातरम गायन

Photo Source :

Posted On:Sunday, August 14, 2022




वाराणसी। अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभर में अनेकानेक कार्यक्रमों के आयोजन हो रहे हैं| संस्कार भारती काशी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर 15 अगस्त 2022 को एक अनूठे कार्यक्रम "वन्देमातरम गौरव गान" का आयोजन होने जा रहा है| देश भर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य केन्द्र काशी हिन्दू विश्वविद्यालय है| 
संस्कार भारती, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के महामंत्री डा.शोभित नाहर ने बताया कि 15 अगस्त, 2022 को स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः 06.30 बजे काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में "वन्देमातरम गौरव गान" का आयोजन किया जा रहा है| उन्होंने बताया कि प्रथम स्वतंत्रता दिवस पर महामना मदन मोहन मालवीय एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पं0 ओंकारनाथ ठाकुर जी से वन्देमातरम गायन का आग्रह किया था तब पं0 ओंकारनाथ ठाकुर जी ने यह शर्त रखा था कि वे सम्पूर्ण वन्देमातरम गायन करेंगे| इसकी स्वीकृति के पश्चात उन्होंने आकाशवाणी पर प्रातः 06.30 बजे सम्पूर्ण वन्देमातरम गायन की ऐतिहासिक प्रस्तुति दी थी| डा.नाहर ने बताया कि पं0 ओंकारनाथ ठाकुर जी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के "श्रीकला संगीत भारती" के कुलगुरु रहें इसलिए इस भव्य आयोजन का मुख्य केन्द्र विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय को माना गया है| कार्यक्रम में संस्कार भारती के अखिल भारतीय पदाधिकारी श्री अभिजीत गोखले, राष्ट्रीय संगठन मंत्री भी उपस्थित रहेंगे| इस कार्यक्रम में सहभाग करने के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह है|


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.