ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

यूपी विधान सभा चुनाव: ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी से नजदीकियों की बात को नकारा, बोले- अखिलेश यादव पहली पसंद

Photo Source :

Posted On:Sunday, August 8, 2021

वाराणसी। भारतीय समाज पार्टी( सुभासपा )के राष्ट्रीय अध्यक्ष व  प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर ने
सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि  अगले साल सूबे में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के संभावित गठबंधन के लिए उनकी प्राथमिकता  सूची में नंबर वन पर सपा, नंबर दो पर बसपा और नंबर तीन पर कांग्रेस रहेगी।ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम बीजेपी के मित्र कभी नहीं बन सकते।
 
यूपी बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात पर दिया जवाब:-
 
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से लखनऊ में हुई मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात बताया।उन्होंने कहा कि हम जब मंत्री थे तो वह भी मंत्री थे. अक्सर बराबर मिलते रहे। उसके बाद वह प्रदेश अध्यक्ष बना दिए गए।यह हमारी और उनकी अध्यक्ष बनने के बाद चौथी मुलाकात है। उसके पीछे कोई पॉलिटिकल बात नहीं है।कभी दिन में तो कभी रात में जाते हैं उनसे मिलने ताकि किसी को पता ना चले, लेकिन बात लीक हो गई।
 
ओपी राजभर ने बताया कि स्वतंत्र देव सिंह ने मुलाकात के दौरान कहा था कि अगर आप हमारी पार्टी से समझौता कर लेते हैं तो हम आसानी से सरकार बना लेते।इसके जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिन चीजों को लेकर आपकी पार्टी से समझौता हुआ था उसपर काम नहीं किया गया तो अब किस आधार पर आगे की बात की जाए? इसलिए अब समझौता हो पाना संभव नहीं है।
 
बता दें कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक  श्री राजभर की बीते दिनों लखनऊ में यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात काफी चर्चा में है।हालांकि एक बार फिर उन्होंने साफ किया कि वह भाजपा के साथ नहीं हैं और यह भी स्पष्ट किया कि असदुद्दीन ओवैसी अभी भी उनके साथ हैं!
 
जेपी नड्डा पर साधा निशाना:-
 
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय दौरे के सवाल के जवाब में ओपी राजभर ने कहा कि यहां देश और प्रदेश में लोग बाढ़ से त्रस्त हैं और जेपी नड्डा जी वोट के लिए त्रस्त हैं। यह सपोर्ट जुटा रहे हैं और बाढ़ में मरने के लिए लोगों को छोड़ दिए है।जनता इंतजार कर रही है ऐसे नेताओं को जनता नाव में बैठाकर इनको पानी में डुबो देगी। अखिलेश यादव इस बार 400 सीटें जीत रहे हैं वाले बयान पर ओपी राजभर ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और उनके लोग इस तरह की बातें उनको बता रहे हैं तो वह जीत रहे होंगे।
 
बीजेपी नेताओं की बढ़ रही संपत्ति:-
 
सोनिया गांधी की संपत्ति 12 वर्षों में 15 गुना हो जाने के सवाल के जवाब में ओपी राजभर ने कहा कि मोहन भागवत, मोदी और भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं का स्विस बैंक में पैसा 20700 करोड़ से ऊपर बढ़ चुका है!
 
कोरोना में लोग दवाई के लिए मर रहे थे और ऑक्सीजन वेंटिलेटर के लिए मर रहे थे और भारतीय जनता पार्टी के लोग स्विस बैंक में अपना पैसा बढ़ा रहे थे! यह पैसा कहां से आया है? पैसा सोनिया-राहुल मुलायम का दिखाई देगा, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का नहीं दिखाई पड़ेगा!
कोरोना के दौरान बीजेपी के लोगों ने 20700 करोड़ रुपये स्विस बैंक में जमा किया है! मोदी जी ने कहा था कि सारा काला धन विदेशों में जमा किया हुआ ले आएंगे। अब जब कांग्रेस सत्ता में नहीं है तो कहां से कांग्रेस जमा कर रही है? सपा बसपा भी नहीं है तो कौन जमा कर रहा है, साफ है कि भाजपा ही जमा कर रही है।
 
राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन:-
 
राहुल गांधी के पेगासस के जरिए भाजपा पूरे देश की जनता की जासूसी करा रही है के बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सभी विपक्षी दलों के नेताओं की जासूसी कराती है। राहुल गांधी जो कह रहे हैं, मैं उसका समर्थन कर रहा हूं।वह सही कह रहे हैं। उन्होंने बताया है कि वह खुद ज्यादातर बटन वाला मोबाइल यूज़ करते हैं। उन्होंने बताया कि मुझे किसी से डर नहीं लगता। मुझसे बड़ा कोई गुंडा नहीं है।डरे वह जो कमजोर है।
 
बीजेपी से नाराज हैं 90 प्रतिशत किसान:-
 
आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को किसान आंदोलन कितना नुकसान पहुंचा सकता है और अन्य विपक्षी पार्टियों को कितना फायदा दे सकता है के सवाल पर उन्होंने कहा कि 90% किसान भाजपा के खिलाफ हैं! 10 प्रतिशत मजदूर किसान को पता ही नहीं है और वह इधर-उधर के चक्कर काट रहे हैं। 90 प्रतिशत किसान भारतीय जनता पार्टी के 3 काले कानूनों के खिलाफ हैं।
 
 
रिपोर्ट: विरेश भारद्वाज


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.