ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते, बसपा ने अपने सदस्यों को दी छूट

Photo Source :

Posted On:Friday, June 18, 2021

वाराणसी, 18 जून 2021 | जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा और सपा की टक्कर होनी तय है। लेकिन अभी तक कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उधर बसपा ने अपने जीते चारों जिला पंचायत सदस्यों को किसी को भी वोटिंग करने की छूट दे दी है। वहीं, सपा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि प्रशासन का दुरुपयोग कर पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों को परेशान किया जा रहा है। इन सबके बीच सपा के 14 जिला पंचायत सदस्य लखनऊ पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं।
 
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने बताया कि उनकी पार्टी के छह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। पार्टी हाईकमान के साथ शुक्रवार को बैठक होगी। इसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। वहीं, बसपा जिलाध्यक्ष नवीन भारत ने बताया कि उनकी पार्टी के चार जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीते हैं। संख्या कम होने के कारण पार्टी चुनाव नहीं लड़ा रही है। पार्टी के सदस्यों से कहा गया है वे अपने विवेक से किसी को भी वोट कर सकते हैं।
 
भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया सपा को छोड़कर बाकी सभी पार्टियों के सदस्य उनके संपर्क में हैं। 26 सदस्य भाजपा के साथ हैं। इस बार जिला पंचायत का चुनाव हम लोग जीतेंगे। प्रत्याशी की घोषणा प्रदेश संगठन जल्द करेगी। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के दो सदस्यों को थाने में बैठाया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पुलिस लड़ रही है। 14 सदस्य लखनऊ में मेरे साथ हैं। यहां पार्टी की रणनीति तय होगी। दो सदस्य दर्शन यादव और ललित यादव लखनऊ आ रहे थे लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक लिया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.