ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी, तीन बच्चों समेत 22 नए मरीज मिले, केवल आठ हुए स्वस्थ

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 26, 2021

वाराणसी, 26 जून 2021 | वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। पिछले दस दिन से मरीजों की संख्या केवल 15 से 20 रहती थी। वहीं, शुक्रवार को तीन बच्चों समेत 22 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। डिस्चार्ज होने वालों की संख्या भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही और केवल आठ लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।
 
 
कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देख स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में लग गया है। जिस तरह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देख कर लोगों को पहले की अपेक्षा ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
 
 
शुक्रवार को 7575 सैंपलों की रिपोर्ट में मेंटल हॉस्पिटल, जानकीनगर, फुलवरिया, सुंदरपुर, बिर्दोपुर, कंचनपुर, विवेक नगर, रामनगर में मरीज मिले हैं। इसके अलावा महमूरगंज के शिवाजी नगर कॉलोनी में आठ वर्षीय बच्चा और रामनगर में नौ साल की बच्ची और फुलवरिया में 17 साल की किशोरी भी संक्रमित हुई है। शुक्रवार को पांच लोगों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया जबकि तीन लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब कुल 82,231 मरीजों में 81,303 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 773 की मौत के बाद 155 एक्टिव मरीज हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.