ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

वाराणसी: बीएचयू एमसीएच विंग की फॉल्स सीलिंग गिरी

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 17, 2021

वाराणसी, 17 जुलाई 2021 | बीएचयू में जिस एमसीएच विंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को किया था, शुक्रवार को उसकी फॉल्स सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि आसपास कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन मजदूरों को लगाया गया। बताया जा रहा है कि पीएम के कार्यक्रम के दौरान लगाए गए सामानों को हटाते समय सीलिंग गिरी है। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने बताया कि फॉल्स सीलिंग को ठीक कराया जा रहा है। कुछ पुराने मार्बल भी लगे हैं उसे भी बदलने को कहा गया है। एमएस ऑफिस के ठीक बगल में 45.50 करोड़ रुपये की लागत से बने पांच मंजिला एमसीएच विंग में गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों का इलाज किया जाना है। यहां ओपीडी के साथ ही भर्ती करने की भी सुविधा मिलेगी। इधर, शुक्रवार से एमसीएच विंग की ओपीडी भी शुरू नहीं हो पाई जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। कुछ लोग इसके पीछे की वजह स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. उमा पांडेय की नाराजगी को मान रहे हैं। उनका कहना है कि पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने से वह नाराज हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.