ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

वाराणसी: वन महोत्सव की साक्षी बनी मां गंगा, ग्रीन बेल्ट से हुई शुरुआत

Photo Source :

Posted On:Monday, July 5, 2021

वाराणसी, 5 जुलाई 2021 | पतित पावनी गंगा रविवार को वन महोत्सव की साक्षी बनीं। रविवार को काशी में वन महोत्सव की शुरुआत गंगा के ग्रीन बेल्ट से की गई। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से लड़ने के संकल्प के साथ शहर भर में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
 
वन महोत्सव के तहत कहीं स्वामी विवेकानंद की स्मृति में तो कहीं कोरोना योद्धाओं की याद में पौधे लगाए गए। वन विभाग, पर्यावरण विभाग, 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सृजन सामाजिक विकास न्यास की ओर से गढ़वाघाट आश्रम के सामने गंगा किनारे पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश हुआ। कोरोना योद्धाओं की स्मृति में 3000 पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश देवेश चतुर्वेदी, सुनील दुबे, वनाधिकारी महावीर कौजालगी, कालिका सिंह, अनिल कुमार वृक्ष, आश्रम के मलिकार बाबा आदि मौजूद रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.