ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

वाराणसी: ढाई माह बाद 20 से कम कोरोना मरीज मिले

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 10, 2021

वाराणसी, 10 जून 2021 | जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है। करीब ढाई महीने बाद बुधवार को 1 दिन में 20 से भी कम मरीज मिले हैं। 17 मार्च को एक दिन में 11 मरीज मिले थे। 4999 सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार को मिली। जिसमें 13 नए मरीज मिले और एक की मौत हुई है। एनडीआरएफ कैंपस, बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस, बीएचयू, फूलपुर, शिवपुर, ट्रामा सेंटर समेत अलग-अलग जगहों पर नए मरीज मिले हैं। जबकि होमी भाभा कैंसर अस्पताल में भर्ती जानकी नगर निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 लोगों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया जबकि 6 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 82,034 पहुंच चुकी है। 80,868 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 763 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 403 एक्टिव मरीज हैं।
 
नौ दिन में 7641 बच्चों की जांच, 16 पॉजिटिव
वाराणसी। कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाने के उद्देश्य से 1 जून से चल रही विशेष जांच में 9 दिन में 7641 बच्चों की जांच की गई है। 16 बच्चे संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को कुल 842 बच्चों की जांच की गई। सीएमओ डॉ बीवी सिंह ने बताया कि इसमें 5 साल तक के 239 और 6 से 12 साल तक के 304 बच्चों की जांच हुई जबकि 13 से 18 साल तक के 299 बच्चों की आरटीपीसीआर जांच की गई है। मंगलवार को हुई जांच में 6 से 12 साल आयु वर्ग में और 13 से 18 साल वाले वर्ग में एक बच्चा संक्रमित मिला है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.