वाराणसी, 7 जुलाई 2021 | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी भले ही महीनों का समय है। लेकिन, मिशन 2022 का बिगुल बज चुका है। वाराणसी में भाजपा और सपा का पोस्टर वार शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी में भी 2022 में खेला की तैयारी में राजनैतिक पार्टियां जुट गई हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों में पोस्टर वार शुरू हो गया है। सपा के पूर्व विधायक ने पिछले दिनों शहर में खेला होई का पोस्टर लगाया तो भाजपा कार्यकर्ता ने खेला न होई से लेकर खेला खत्म होई के जरिये ताल ठोक दी है।