ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बारिश से कई इलाकों में जलभराव, जनता परेशान

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 16, 2021

वाराणसी, 16 जून 2021 | बारिश के चलते मंगलवार को कई इलाकों में जलभराव हो गया। यही नहीं कई जगहों पर नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा। इससे जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। नगर निगम के अधिकारियों की ओर से लगातार साफ सफाई का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। अंधरापुल और सरैया डांट पुल के पास पानी लगा रहा। यहां पर अकसर पाइपलाइन जाम होने से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। बारिश में स्थिति और खराब हो गई। पार्षदों की ओर से लगातार नगर निगम और जलकल के अधिकारियों से शिकायत की जा रही है। बावजूद राहत मिलती नहीं दिख रही है। इंग्लिशिया लाइन, कैंट स्टेशन मार्ग, नेहरू मार्केट, तेलियाबाग, लल्लापुरा, छित्तूपुर, रेलवे कॉलोनी, दोषीपुरा, कमलगढ़हा, औसानगंज, राजापुरा, हनुमान फाटक, तेलियाना, रवींद्रपुरी कॉलोनी, इस्कॉन मंदिर, किरहिया रोड, लंका, साकेत नगर, संकट मोचन आदि इलाकों में समस्या रही। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह ने बताया कि तेज बारिश में ही सड़कों पर पानी लगता है। नालों की सफाई कराने से बारिश का पानी निकल जा रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.