ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

वाराणसी : बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बांटी गई सिलाई मशीन

Photo Source :

Posted On:Sunday, October 10, 2021

वाराणसी। आजादी के 75वें वर्षगांठ कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के पहले कन्या पूजन किया गया। नारी स्वावलंबन के लिए 75 बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 75 सिलाई मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नौ कन्याओं की पूजा कर टीका लगाकर उन्हें चुनरी उड़ाई गई। उक्त कार्यक्रम विकास भारत परिषद के द्वारा आयोजित कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने किया,जिनका स्वागत काशी प्रदेश प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुसलाह ने अंगवस्त्रम प्रदान कर किया। कार्यक्रम की विषय स्थापना राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर शिप्रधार ने किया। सुरेश जैन ने कहा कि भारत को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति विशेष रूप से बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बहुत आवश्यक है। इसके साथ ही सेवा कार्य के लिए संवेदना का होना आवश्यक है ,तभी समाज की सेवा हो सकती है। इसी क्रम में काशी प्रदेश प्रांत की ओर से 75 सिलाई मशीन का कार्य समस्त सदस्यों की संवेदना का द्योतक है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.