ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

वाराणसी की कामना और आगरा के मुनीरउद्दीन बने ऑनलाइन कैरम टूर्नामेंट के विजेता

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 1, 2021

वाराणसी, 1st जुलाई 2021 | ऑनलाइन स्टेट कैरम चैंपियनशिप में वाराणसी की कामना गुप्ता और आगरा के मुनीरउद्दीन ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। कामना ने पूर्व ऑनलाइन स्टेट चैंपियन मंतशा इकबाल को एक अंक के मिसिंग स्कोर के अंतर से हराया। कामना का 07.00 मिसिंग स्कोर और मंतशा का 08 मिसिंग स्कोर था।
 
 
इस जीत के बाद कामना ने अपने करियर का ऑनलाइन स्टेट प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। जबकि आगरा के मुनीरउद्दीन ने 4.375 के मिसिंग स्कोर के साथ प्रयागराज के अब्दुल रहमान को हराया। जिनका मिसिंग स्कोर 4.50 था। 
 
 
उक्त जीत के बाद कामना ने बताया कि ऑनलाइन स्टेट चैंपियनशिप का यह पहला पदक है। जो अब तक के पांच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में से एक है। इससे पहले कामना ने 11 बार जिला स्तरीय और छह बार राष्ट्रीय स्तर की ऑफलाइन प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं।  
 
ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन संघ के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और सचिव जहीर अहमद, सीनियर  नेशनल अंपायर और उत्तर प्रदेश कैरम संघ के उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह के दिशा निर्देशन में रेफरी रमेश कुमार वर्मा, नेशनल अंपायर सेराज उद्दीन, एमएच शेरवानी, एसके  श्रीवास्तव और आईटी विशेषज्ञ कुमार अजय कुमार के नेतृत्व में हुआ।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.