ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

खंडहर परिसर में हुई भगवान राम की शक्ति पूजा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 22, 2021

वाराणसी, 22 जून 2021 | सारनाथ खंडहर परिसर में भगवान राम की शक्ति पूजा का मंचन हुआ। संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में रूपवाणी संस्था की ओर से नृत्य नाटिका के जरिए भगवान राम की शक्ति पूजा को साकार किया गया। कलाकारों की सधी हुई प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भी अंत तक बांधे रखा।
 
सोमवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के खंडहर परिसर में सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा नृत्य नाटिका का आयोजन हुआ। रूपवाणी संस्था द्वारा सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता राम की शक्ति पूजा पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। राम के किरदार में स्वाति, हनुमान तापस, शाश्वत सेनापति, नंदिनी सीता, अंजनी दुर्गा तो साक्षी लक्ष्मण के किरदार में नजर आए। इससे पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के कर्मचारी योगाचार्य दिलीप कुमार यादव के प्रशिक्षण में योगाभ्यास हुआ।
 
नवनिर्मित प्रवेश द्वार का हुआ उद्घाटन
संग्रहालय के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन सोमवार को मेयर मृदुला जायसवाल और अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. नीरज सिन्हा ने फीता काटकर किया। डॉ. नीरज सिन्हा ने बताया कि पुराने प्रवेश द्वार पर जन सुविधा का अभाव था जिसे देखते हुए नए प्रवेश द्वार को बनवाया गया हैं। यहां पर सुविधा के साथ-साथ पर्यटकों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान है तथा लॉकर रूम भी पहले की अपेक्षा अधिक बड़ा बनाया गया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.