ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

वाराणसी: कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय का बिरादरी पूछने का वीडियो वायरल, सपा नेताओं ने ट्वीट कर जताई आपत्ति

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 3, 2021

वाराणसी, 3 जुलाई 2021 | कैबिनेट मंत्री और चंदौली से सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे लोगों से पूछ रहे हैं कि वे किस बिरादरी के हैं। इस वीडियो को सपा के कई नेताओं ने ट्वीट कर आपत्ति जताई। कैबिनेट मंत्री बृहस्पतिवार को चंदौली जनपद के सकलडीहा सीएचसी पर आयोजित कार्यक्रम में गए थे, वहीं एक जगह रुककर उन्होंने लोगों से बातचीत की थी। यह वीडियो वहीं का बताया जा रहा है।
 
 
वायरल वीडियो के संदर्भ में कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने बताया कि सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय बृहस्पतिवार की शाम अपने गोद लिए सकलडीहा सीएचसी पर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सकलडीहा के खड़ेहरा, शिवपुर गांव से उनका काफिला गुजरा। उन्होंने देखा कि सड़क पर दो-तीन सौ लोग जुटे हैं। उन्होंने काफिला रुकवाकर लोगों से पूछा तो पता चला कि किसी लड़की की बिजली की चपेट में आने से मौत हुई है और परिवार पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता।
 
 
मंत्री ने परिवार को समझाया और कहा कि मैं डीएम से बोल दे रहा हूं। रात में ही पोस्टमार्टम हो जाएगा। जब तक पोस्टमार्टम नहीं होगा आप लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। तब लोग उनकी बात से सहमत हुए। इसी क्रम में उन्होंने बिरादरी पूछी पर उनका यह मतलब बिल्कुल नहीं था। उसे गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने तो परिवार की मदद के लिए अधिकारियों को निर्देशित तक किया था।
 
सपा प्रवक्ता मनोज काका ने किया ट्वीट




बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.