ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

वाराणसी: नम हवाओं के साथ बूंदाबांदी से बदला मौसम

Photo Source :

Posted On:Friday, June 11, 2021

वाराणसी, 11 जून 2021 | मानसून इस बार जिले में 20 जून तक दस्तक दे सकता है और अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। इसके पहले 15 जून तक प्री मानसून की बारिश भी देखने को मिल सकती है। बृहस्पतिवार को नम हवाओं के साथ ही बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया है। दोपहर बाद अचानक बदले मौसम से गर्मी से तो राहत मिली ही, तापमान में भी कमी आई है। प्री मानसून में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं।
 
पिछले माह दो चक्रवाती तूफानों की वजह से तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके बाद से फिर तेज धूप, उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। मौसम विभाग ने पूर्वांचल में 13 जून तक हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है, जिसका असर अभी से दिखने लगा है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर सिस्टम भी बन रहा है, इस वजह से मौसम में बदलाव होने लगा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रही और दोपहर में बूंदाबांदी से थोड़ी देर के लिए उमस से राहत मिली।
 
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी नम हवाओं की वजह से मौसम बदला है। 13 जून तक तेज हवा के साथ बारिश भी होने के पूरे आसार हैं। यह प्री मानसून की बारिश होगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बृहस्पतिवार को कम होकर 35.8 तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.