ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

वाराणसी: मौसम ने ली करवट तो छाए काले बादल, ठंडी हवा ने दिलाई उमस से राहत

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 8, 2021

वाराणसी, 8 जुलाई 2021 | कई दिनों से लगातार तेज धूप, हवा न चलने और उमस बढ़ने के बाद अब बुधवार से पुरवा हवाओं ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली इन हवाओं की वजह से ही मौसम का मिजाज भी बदल गया। इसका गुरुवार की सुबह से देखने को मिल रहा है। आसमान में काले बादल छा गए हैं।
 
 
लोगों को उमस से राहत मिली है। नौ, दस जुलाई को वाराणसी समेत आसपास के जिलों में हवा के साथ-साथ बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मंगलवार की तुलना में बुधवार के तापमान में भी अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं हुई। 
 
 
जून के दूसरे सप्ताह में मानसून की दस्तक के बाद अंतिम सप्ताह से मौसम ने यू टर्न लिया। जून के अंतिम सप्ताह से ही अब तक हर दिन धूप तीखी हो रही थी। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से हर कोई परेशान था।
 
 
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अब बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवाओं का आना शुरू हो गया है। इसके साथ ही मानसून भी आगे बढ़ेगा। इस वजह से नमी भी बन रही है। नौ, दस जुलाई को बारिश के भी आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस की जगह बुधवार को 38.2 रहा। जबकि न्यूनतम 25.6 की जगह बुधवार को 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.