ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

पलट प्रवाह से वरुणा नदी उफान पर, बाढ़ के कारण सैकड़ों हुए बेघर, बाढ़ प्रभावित लोगों को मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन उनके साथ है।

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 7, 2021

वाराणसी। वरुणा नदी उफान पे है, नदी में बाढ़ का पानी बढ़ने से वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट व आसपास के रिहायशी घरों में घुसा बाढ़ का पानी, लोग घर छोड़कर पलायन को मजबूर, लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को एनडीआरएफ के वोट से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कोनिया, सरैया, राजघाट सहित आसपास के क्षेत्र में लगभग 3 घंटे तक भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एनडीआरएफ व जिला प्रशासन के अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के गली-गली में जाकर घरों के स्थिति का भी जायजा लिया जिसमें पानी भरे हुए थे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित जिन क्षेत्रों के घरों में पानी भर गए हैं उनमें रह रहे लोगों को तत्काल राहत कैंपों में पहुंचाया जाए।

"बाढ़ प्रभावित जिन क्षेत्रों के घरों में पानी भर गए हैं उन में रह रहे लोगों को तत्काल राहत कैंपों में पहुंचाया जाए"-धर्मार्थ मंत्री

मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी भ्रमण के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के इस घड़ी में शासन-प्रशासन उनके साथ खड़ी है और इनको हर स्तर पर मदद दिया जाएगा। उन्होंने लोगों को परेशानी के इस दौर में कतई न घबराने का भरोसा दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी को फोन पर कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर प्रवास की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए। संबंधित क्षेत्र के राहत कैंपों को तत्काल क्रियाशील किया जाय। बाढ़ चौकियों को 24 घंटा संचालित किया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारी/कर्मचारी 24 घंटे मुस्तैद रहें और जरूरतमंदों का शासन की मंशा एवं निर्देशानुसार हर संभव मदद पहुंचाई जाए।




"बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए"-पर्यटन मंत्री;-

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को राहत सामग्री तत्काल उपलब्ध कराए जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने एनडीआरएफ के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे बढ़ते जल स्तर पर सतत निगरानी रखें और इससे प्रभावित क्षेत्रों की रेकी करते रहे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराए जाने हेतु डॉक्टरों की टीम आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर गया है उन क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई के साथ आवश्यक दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। जिससे किसी भी प्रकार की बीमारी न फैलने पाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोताही अथवा लापरवाही कतई न बरती जाए।उन्होंने आवश्यकतानुसार नावों का अतिरिक्त व्यवस्था भी किए जाने पर विशेष जोर दिया।


"राहत कैंपों में बाढ़ पीड़ितों को समुचित सुविधाएं मुहैया कराई जाए" -डॉक्टर नीलकंठ तिवारी

निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने कई स्थानों पर एनडीआरएफ के नाव से उतरकर पानी भरे गलियों में बामुश्किल घुस-घुस कर स्थिति का जायजा लिया और मौके पर लोगों को भरोसा दिया कि शासन-प्रशासन उनके साथ है और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा हर सहयोग एवं मदद दी जाएगी।

भ्रमण के दौरान मण्डल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र, पार्षद शिवप्रकाश मौर्य, पार्षद विजय सोनकर, बबलू सेठ, तहसीलदार सदर, जोनल अधिकारी, लेखपाल समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.