ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकवाद प्रतीकात्मक पुतला, पाकिस्तान के खिलाफ की जमकर नारेबाजी।

Photo Source :

Posted On:Sunday, October 10, 2021

वाराणसी। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सफाकदल इलाके में आतंकियों द्वारा दो शिक्षकों की निर्मम हत्या के विरोध में विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को इंग्लिशिया लाइन चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व आतंकवाद प्रतीकात्मक का पुतला फूंका। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बजरंगदल काशी के महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी 'रुद्र ने कहा कि 90 के दशक की तरह ही जिहादियों द्वारा कश्मीर में एक बार फिर चुन-चुनकर हिंदुओं की हत्या की जा रही हैं। यह सब सीमा पार से पाकिस्तान से प्रेरित आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब भी कश्मीर में शांति कायम होने लगती है तो सीमा पार बैठे आतंकी संगठनों के आका अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के ऊपर हमला करके हालात को खराब करने का प्रयास शुरू कर देते हैं। पिछले कुछ दिनों से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के ऊपर हमले हो रहे हैं। अब एक बार फिर से आतंकवाद व पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन जिनके परिवार के सदस्यों को आतंकवादियों ने अपना निशाना बनाया है, उनके साथ है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि घाटी में फिर से शांति कायम हो सके।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.