ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

स्वयंसेवी संस्थाओं ने सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवार में बांटी राहत सामग्री, बीमारी से बचाव हेतु लोगों को किया जागरूक

Photo Source :

Posted On:Friday, September 2, 2022


 वारणसी। रोहनिया के गंगा में आये विनाशकारी बाढ़  के चलते गंगा किनारे रहने वाले लोगों  को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घर पानी में डूब जाने के कारण बहुत सारे लोग बेघर हो गए है।गंगा के किनारे के गाँव के लोगों की हालत काफी खराब हो गयी है। खेत डूब जाने की वजह से उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है, उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है। ऐसे लोगों की मदद के लिए सामाजिक संस्था लोक समिति,साझा संस्कृति मंच व विश्व ज्योति जनसंचार समिति ने बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिये  सामने आये है। संस्था के कार्यकर्ताओं ने आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित शाहंशाहपुर गाँव में 50 जरूरतमंद परिवारों को राहत सामाग्री वितरित किया। इस दौरान राशन के साथ ही लोगों में बिमारी से बचाव के लिये साबुन हैण्डवाश वितरण करके साफ सफाई व बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि संस्था द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ऐसे लोगों को चिन्हित कर लगातार राहत सामग्री वितरण का कार्य किया जा रहा है। अब तक 200 से ज्यादा परिवारों को राशन वितरित किया जा चुका है।  राशन किट में एक परिवार को आटा, चावल, दाल,बोतलबन्द पानी,ब्रेड,साबुन हैण्ड वाश,माचिस,कैंडिल,चना,लाई  नमक, आदि का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर मुकेश झंझरवाल,प्रणय सिंह, प्रमोद,फादर आनन्द, नन्दलाल मास्टर,सिस्टर एशली, सिस्टर फिलो, अनीता,सोनी,सरोज, मैनब,फादर प्रवीण,फादर एंटो,सुरेन्द्र, अजयपाल,सुजीत, हरिप्रसाद सिंह,मास्टर,बसन्त यादव,कन्हैया लाल,विनीत सिंह, एंव अन्य वालंटियर मौजूद रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.