ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण सड़कों पर आया पानी , सामने घाट की रोड पर लोगों का आना जाना दुश्वार

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 30, 2022

वाराणसी। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार दोपहर 3 बजे गंगा का जलस्तर 72.07 मीटर है। ऐसे में गंगा अब वारने की सड़कों तक पहुँच गयी है। सामनेघाट से गंगा का पानी होते हुए इस समय शास्त्री पुल एप्रोच मार्ग से भी 200 मीटर आगे लंका मार्ग पर बह रहा है। पानी में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ाव जारी है।

 ऐसे में सामनेघाट के पास रहने वाले लोगों को काफीदिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूल आने-जाने वाले बच्चे भी परेशान हैं। साथ ही शास्त्रीपुल से होकर गुजरने वाले राहगीरों ने भी अपनी परेशानी Live VNS से साझा की। 

स्कूल से लौट रहे मरी माई मंदिर के पास रहने वाले यशराज ने बताया कि अब स्कूल छोड़ना पड़ रहा है। हम लोग स्कूल के लिए आज किसी तरह निकले थे पर जूते भींग गए क्योंकि पानी सड़क तक आ गया है, इसलिए वापस जा रहे हैं। इसके अलावा ड्रेस भी भीग रही है और बादल की वजह से जल्दी सूख नहीं रही है। वहीं राहगीर मोहम्मद याकूब ने बताया कि वो सिगरा के रहने वाले हैं और रामनगर गए थे। पानी गंगा जी का सड़क पर आ गया है जिसकी वजह से गाड़ियां बंद हो जा रही हैं, जिसकी गाड़ियां बंद हो रही है वो स्टार्ट नहीं हो रही है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। 

वहीं गाड़ी बंद होने पर पैदल ही गाड़ी लेकर जा रहे रोहित राजभर ने बताया कि वो भिखारीपुर के रहने वाले हैं और रामनगर से आ रहे हैं। पानी में आते ही बाइक बंद हो गयी है उसे धकेल के ले जा रहे हैं। वहीं सामनेघाट के निवासी काशी नाथ यादव ने बताया कि बहुत ज्यादा परेशानी है। पानी सड़क पर आने से जो वाहन चल रहे हैं उससे हमारे घरों में पानी घुस जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इन बड़े वाहन जो आ जा रहे हैं उन्हें बंद कर दिया जाए क्योंकि उनके आवागमन से गलियों और मकानों में पानी भर जा रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.