ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

वीकेंड लॉकडाउन में हुआ बड़ा बदलाव, रविवार और सोमवार को बंद रहेंगी सभी दुकाने, सावन में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 30, 2021

वाराणसी। सावन माह में सोमवार के दिन श्रद्धालुओं की उमडती भीड़ को देखते हुए वाराणसी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने वीकेंड लॉकडाउन में परिवर्तन किया है। इस परिवर्तन के बाद अब शनिवार और रविवार के बजाय रविवार और सोमवार को व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। 
 
सावन माह के प्रत्येक सोमवार को जनमानस की भीड़ और यातायात पर भी कई तरह की पाबंदियां लागू रहती है। जिसके कारण बाहर के व्यापारी शहर में नहीं आ पाते है। व्यापारियों को भी अपने दुकानों पर आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।इस बात को ध्यान में रखते हुए और व्यापारियों की मांग पर सावन माह भर जिले में वीकेंड लॉकडाउन में बदलाव कर दिया गया है। 
 
काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि शनिवार की जगह सोमवार को बंदी रहेगी। सावन में सोमवार को बाजार और दुकानें खोलने के बाद भी व्यापारियों को पूरे दिन खाली ही बैठे रहना पड़ता है। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए कारोबारियों ने प्रशासन से मांग की थी।
 
व्यापार मंडलों के अनुरोध पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने साप्ताहिक बंदी के दिनों में परिवर्तन किया है। डीएम ने बताया कि यह बदलाव केवल सावन के महीने के लिए किया गया है। माना जा रहा है कि इस बदलाव से पूर्वांचल से बनारस आने वाले व्यापारियों को राहत मिलेगी।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.