ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आईआईटी बीएचयू के युवा इंजीनियरों ने मिलकर बनाया यारी एप

Photo Source :

Posted On:Monday, November 14, 2022

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के युवा इंजीनियरों ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे फीचर वाला धांसू स्वदेशी ऐप तैयार किया है। 12 इंजीनियरों की टीम ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित होकर एक ऐप को बनाया है। ‘यारी’  नाम के इस सोशल ऐप पर आपको फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे फीचर मिलेंगे। इसके अलावा इस ऐप के जरिए आप पैसे भी कमा सेकेंगे। गूगल प्ले स्टोर पर आने के बाद 1 हफ्ते में 18 हजार लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है. बता दें कि ये ऐप हाई सिक्योरिटी सिस्टम से लैस है जिसमें डेटा चोरी की कोई समस्या भी नहीं आएगी।
‘यारी’ ऐप की को-फाउंडर धारणा सिंह ने बताया कि ये ऐप पूरी तरह के सिक्योर है और इसमें डेटा चोरी जैसी कोई समस्या भी नहीं आएगी। इसके अलावा हैकर भी इसे हैक नहीं कर पाएंगे। इस ऐप पर लोग ट्विटर की तरह ट्वीट करने के साथ ही अपनी फोटो और वीडियो को पोस्ट कर सकतें है। इसके अलावा इस ऐप में शॉपिंग और सेल का ऑप्शन भी है। साथ ही साथ लोग अपने दोस्तों से यहां बातें भी कर सकते हैं। सिक्योरिटी सिस्टम इतना हाई है कि ऐप के फाउंडर मेंम्बर भी उन लोगों की बातों को नहीं पढ़ पाएंगे। 

ब्लू टिक की भी सुविधा
मृत्युंजय सिंह ने बताया कि पीएम मोदी हमेशा से मेक इन इंडिया की बात करते हैं. उनके विजन से ही प्रेरित होकर हम लोगों ने ये ऐप बनाया है। हमारे ऐप में भी ब्लू टिक सुविधा है जो अकॉउंट वेरिफाई होने के बाद यूजर्स को फ्री ऑफ कॉस्ट में मिलेगी।

ऐसे कमा सकते हैं पैसे
इन सब के साथ इस ऐप पर आप समय बिता कर मस्ती के साथ कॉइन कलेक्ट कर कमाई भी कर सकते हैं। ऐप के फाउंडर मेम्बर आदिल ने बताया कि इस ऐप पर हर एक पोस्ट पर यूजर्स को कॉइन दिए जाते हैं जो पैसे की तरह ही होते है। ऐसे में पोस्ट, समय और फ़ॉलोअर्स के आधार पर यूजर्स इस सोशल ऐप के जरिए कमाई भी कर सकते हैं।

इन लोगों ने मिलकर किया तैयार
इस ऐप को तैयार करने में मृत्युंजय सिंह, धारणा सिंह, आदिल, अभिषेक, निकेत नारायण, यूसुफ अली, आशुतोष शर्मा, अल्का सिंह, निहाल वर्मा, अमित सिंह, अखिलेश और पंकज शामिल हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.